दिल्ली में महिला पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। शनिवार (30 मार्च) को हुए इस कार्यक्रम में ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ जमकर बजाया गया। यह वीडियो ऑल इंडिया वूमन संपर्क सभा के कार्यक्रम ‘सुनो सहेली’ का है। कार्यक्रम में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया।
शुरुआत में एक-दो महिलाओं ने डांस करना शुरू किया उसके बाद किसी महिला पुलिसकर्मी ने आईपीएस बेनिता मेरी जेकर का हाथ पकड़कर उनके साथ नाचना शुरू किया। इसके बाद देखते ही देखते बाकी महिला पुलिसकर्मी भी स्टेज पर चढ़कर थिरकने लगीं। बता दें यह कार्यक्रम महिला पुलिसकर्मियों के प्रोत्साहन के लिए रखा गया था। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने जमकर ठुमके लगाए।
National Hindi News, 1 April 2019 LIVE Updates: जानें दिनभर के अपडेट्स
महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सुनो सहेली कार्यक्रम में जमकर नाचीं महिला आईपीएस बेनिता मैरी जेकर और महिला पुलिसकर्मी,सपना चौधरी के गाने पर डांस का ये वीडियो pic.twitter.com/2QSZI4cXtP
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) April 1, 2019
चर्चा में हैं सपना चौधरीः हरियाणा में अपने डांस को लेकर कई सालों तक सुर्खियों में रहीं सपना इन दिनों बॉलीवुड से लेकर सियासत तक चर्चा में है। हाल ही में कांग्रेस ने उनके अपनी पार्टी में होने का दावा किया था, लेकिन सपना ने किसी भी पार्टी में जाने की खबर को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद दो दिनों तक राजनीति में नाटकीय घटनाक्रम चलता रहा। इसके ठीक बाद सपना चौधरी की एक तस्वीर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ भी सामने आई। इसके बाद उनके बीजेपी में जाने के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि अभी तक उन्होंने किसी पार्टी में जाने की बात नहीं कही है।
हाल ही में हुए बिग बॉस-11 में भी उन्होंने शिरकत की थी। इस शो से भी उन्होंने काफी लोकप्रियता बटोरी थी। सपना अपने डांस के बलबूते पर भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी और बॉलीवुड में अपने कदम जमा चुकी हैं। यू-ट्यूब समेत सोशल मीडिया पर भी उनके गाने खासे लोकप्रिय हैं। उनके वीडियोज को चंद घंटों में लाखों व्यूज मिल जाते हैं।