दिल्ली पुलिस के एक एएसआई ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है। उसने सिविल साइंस के बैरक में अपने कमरे में सुसाइड किया है। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक समस्या के कारण उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दे दी है। फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक हिमाचल के रहने वाले विजय कुमार ने खुद के सर्विस पिस्टल से गोली मारकर अपनी जान दे दी। वह सिविल लाइंस थाने में मालखाना के सरकारी संपत्ति के प्रभारी थे। सुबह 3 बजे उनके कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह 1994 में दिल्ली पुलिस ने भर्ती हुए थे। जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच टीम और एफएसएस रोहिणी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। मौके से मृतक की ओर से लिखा हुआ कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस का कहना है प्रथम दृष्‍टया यह मामला घरेलू परेशानी के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।