Delhi News: राजधानी दिल्ली के जीटीबी एनक्लेव से बड़ी खबर सामने आई है जहां सोमवार की रात एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, ये मामला दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव का है। सोमवार देर रात यहां एक घर में घुसकर 20 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है और अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग
दिल्ली पुलिस ने दी मामले की जानकारी
इस मामले में अतिरिक्त डीसीपी शाहदरा नेहा यादव ने बताया कि एक कॉल मिली थी कि एक लड़की को गोली मारी गई है। यह इलाका जीटीबी एन्क्लेव का है। शव को देखकर लग रहा है कि लड़की की उम्र लगभग 20 साल होगी। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। दो गोली लगने के निशान मिले हैं और पोस्टमार्टम के बाद पूरी जानकारी मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में किस घाट का योगी सरकार ने बदला नाम, अब क्या है?
कुछ दिन पहले आई थी बैग में महिला का शव मिलने की खबर
बता दें कि 29 मार्च को भी इसी इलाके के विवेक विहार के सत्यम एन्क्लेव में एक फ्लैट से बदबू आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जांच करने आई पुलिस ने झिलमिल कॉलोनी में डीडीए फ्लैट नंबर 118ए में घर से बैग में बंद किया गया एक महिला का सड़ा हुआ शव बरामद किया था।
पुलिस ने उस दौरान बताया था कि पहले महिला की हत्या की गई और फिर उसकी लाश बैग में रखी गई। बदबू को कम करने के लिए अगरबत्ती जलाकर बॉक्स पर रखी गई थी।