Weather Report: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बाढ़ राहत (Flood Relief) सामग्री ले जरा Helicopter Crash हो गया। बिजली के तार से टकराए इस हेलिकॉप्टर में सवार सभी तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पायलट राजपाल, को-पायलट कप्ताल लाल और एक स्थानीय शख्स रामेश्वर सावर के रूप में हुई है। तीनों की मौत हो चुकी है।
Himachal Pradesh: राज्य सरकार में मंत्री आरएल मार्कंडा ने कहा, ‘लाहौल-स्पीति में पिछले दिनों भारी बारिश हुई थी। लगभग सभी पर्यटकों को अब स्पीति से निकाल लिया गया है। छत्रु इलाके में फंसे मलयालम फिल्म के क्रू मेंबर्स को भी आज निकाल लिया गया। हमें पता चला है कि उन्होंने शूटिंग के जरूरी परमिशन नहीं ली थी।’
Delhi CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘यमुना में पारी का स्तर 206.6 मीटर तक पहुंच चुका है। अभी तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। अस्थायी राहत शिविर लगाए गए हैं। एक बार पानी का स्तर कम हो जाए फिर लोगों को उनके घरों में भेज दिया जाएगा।’ यमुना में चेतावनी स्तर (Warning Level)- 204.50 मीटर, खतरे का निशान- 205.33 मीटर।
Punjab: जालंधर के लोहियां खास में करीब 20 गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। यहां डेम के क्षतिग्रस्त होने के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोगों को अभी भी प्रशासन से मदद का इंतजार है। लोगों ने सरकार से राहत शिविर लगाने की अपील की है। भारी बारिश के चलते लुधियाना के कई इलाकों में पानी भर गया है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
Highlights
हिमाचल प्रदेश के मंत्री आरएल मार्कंडा ने कहा, 'लाहौल-स्पीति में पिछले दिनो भारी बारिश हुई थी। लगभग सभी पर्यटकों को अब स्पीति से निकाल लिया गया है। छत्रु इलाके में फंसे मलयालम फिल्म के क्रू मेंबर्स को भी आज निकाल लिया गया। हमें पता चला है कि उन्होंने शूटिंग के जरूरी परमिशन नहीं ली थी।'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'यमुना में पारी का स्तर 206.6 मीटर तक पहुंच चुका है। अभी तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। अस्थायी राहत शिविर लगाए गए हैं। एक बार पानी का स्तर कम हो जाए फिर लोगों को उनके घरों में भेज दिया जाएगा।'
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बाढ़ राहत सामग्री ले जरा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हेलिकॉप्टर बिजली के तार से टकराने के चलते जलकर खाक हो गया। इस घटना में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है।
नॉर्दर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने कहा, 'दिल्ली में पुराना यमुना ब्रिज (लोहा पुल) पर ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल ट्रेनें साहिबाबाद से नई दिल्ली और दिल्ली जंक्शन के रूट पर डायवर्ट कर दी गई हैं।'
करनाल में इंडियन एयरफोर्स के पायलटों ने Mi-17 V5 152 हेलिकॉप्टर यूनिट ने नाइट विजन वाले चश्मे पहनकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में नौ लोगों की जान बचाई गई। इस दौरान मौसम बेहद खराब था और यमुना का बहाव भी तेज था।
दिल्लीः यमुना का जलस्तर मंगलवार (20 अगस्त) की रात को ही 206.40 मीटर तक पहुंच गया है। यमुना नदी पर बने लोहा पुल पर आवागमन बंद होने के चलते दिल्ली से शाहदरा के बीच रेल सेवा निलंबित कर दी गई है। फिलहाल ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन होते हुए जाएगी।
केंद्रीय जल आयोग के अपर यमुना डिविजन के मुताबिक बुधवार (21 अगस्त) को दोपहर 1 से शाम 5 बजे के बीच दिल्ली के पुराना लोहा पुल पर यमुना अपने उच्चतम स्तर पर जा सकती है। इस दौरान इसका स्तर 207.08 मीटर तक जा सकता है, जो खतरे के निशान से करीब ढाई मीटर ऊपर है।
चेतावनी स्तर (Warning Level)- 204.50 मीटर, खतरे का निशान- 205.33 मीटर, 20 अगस्त को रात 12 बजे- 206.03 मीटर
यमुना नदी में तेज बहाव के चलते दिल्ली से मथुरा तक पहले ही हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है। भारी बारिश के चलते राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी हालात बेहद खराब हैं।
पहाड़ों की बारिश और हथिनीकुंड बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के चलते देश की राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हालात खराब हो गए हैं। दिल्ली में यमुना नदी कई घंटों से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।