दिल्‍ली के जनकपुरी में शराब के नशे में धुत्‍त एक युवक ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए तीन लोगों को टक्‍कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय ऋषभ रावत के रूप में हुई है। वह इंद्रप्रस्‍थ यूनिवर्सिटी में बीबीए की पढ़ाई करता है। 5 मिनट के अंदर उसने तीन लोगों को टक्‍कर मारी। पुलिस ने 15 मिनट तक पीछा करने के बाद उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ”आरोपी शिवसागर से अपनी होंडा सिटी कार में आ रहा था। उसने रातभर शराब पी थी। सुबह सवा छह बजे के करीब उसने ममतानी मार्ग पर कमलेश्‍वर प्रसाद को टक्‍कर मारी। इसके बाद भी वह गाड़ी चलाता रहा और आगे जाकर संतोष नाम के व्‍यक्ति को टक्‍कर मारी। इसके बाद वह सूरजमल कॉलेज की ओर गया। यहां पर उसने अश्विनी आनंद नाम के शख्‍स को टक्‍कर मारी। बाद में पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा। उसके शरीर में शराब की 159 एमजी मात्रा मिली जबकि तय लिमिट 30 एमजी ही है। उसे पता ही नहीं कि क्‍या हुआ।”

पुलिस ने बताया कि संतोष दीनदयाल उपाध्‍याय अस्‍पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। वहीं कमलेश्‍वर प्रसाद और अश्विनी आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे। कार ऋषभ के नाम से रजिस्‍टर है और इसे उसके पिता ने पिछले साल दिसंबर में दी थी। पुलिस के अनुसार जब ऋषभ को रोका गया तो वह कार से बाहर निकला और उसने कांस्‍टेबल से सिगरेट के लिए लाइटर मांगा। उसने कहा कि पीडि़तों के लिए मुआवजा उसके पिता दे देंगे।

Delhi, car accident, delhi car accident, janakpuri car accident, two killed in car accident, delhi hit and run, road accidents delhi, janakpuri car accident, video of janakpuri accident, video of delhi road accident, cctv footage of janakpuri accident, delhi road rage incident, delhi hit and run, delhi car accident

ऋषभ के पिता जनकपुरी में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। अश्विनी आनंद के दामाद ने बताया, ”जो कुछ भी हुआ उस पर विश्‍वास नहीं होता। मेरे ससुर अपनी पत्‍नी के साथ यहां रहते थे। सीसीटीवी फुटेज देखकर मैं हैरान हूं। यह दुर्घटना नहीं, सह तो हत्‍या है।” आनंद की दो बेटियां हैं और दोनों अमेरिका में रहती हैं। वहीं कमलेश्‍वर प्रसाद बिहार के सिवान जिले के मगहर गांव के रहने वाले हैं। वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में काम करते थे। एक साल पहले ही वे अपर डिवीजन क्‍लर्क बने थे। घायल संतोष कार वाशर के रूप में काम करता था। वह बिहार का रहने वाला है।