राजधानी दिल्ली में देर रात स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। भलस्वा डेरी इलाके में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश मारा गया। इसकी शिनाख्त पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर छोटे भाऊ के गुर्रे गोली के रूप में हुई है। यह पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। यह तिलक नगर इलाके में हुई कई राउंड फायरिंग मामले में भी आरोपी था। वहीं पुलिस ने इसके एक साथी और शूटर अभिषेक उर्फ चूरन को गिरफ्तार कर लिया है।

गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का गुर्गा का ‘गोली’

पुलिस ने एनकाउंटर ने जिस बदमाश को ढेर किया वह भारत से फरार होकर पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का शूटर था। इसका असली नाम अजय है। इसे गोली ने नाम से पहचान मिली। गोली हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला था। 6 मई को उसने दिल्ली के तिलक नगर इलाके में कई राउंड गोलियां चलाई थीं। पुलिस को कई मामलों में इसकी तलाश थी। इसीलिए इसे मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल किया गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गोली के साथी अभिषेक उर्फ चूरन को गिरफ्तार किया है। यह तिलक नगर फ्यूजन कार शोरूम में वॉन्टेड था।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि 6 मई को दिल्ली के तिलक नगर इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का मामला सामने आया था। 2 शूटर्स ने 15 से ज्यादा गोलियां बरसाईं थीं। इस दौरान किसी की जान तो नहीं गई लेकिन 4 लोग घायल हुए थे। इस मामले में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम सामने आया। इस मामले में पुलिस ने केतन नाम के एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि यही दो शूटर्स को अपनी बाइक पर बैठाकर लाया था। जांच में यह भी सामने आया कि हरियाणा का एक शूटर सन्नी गुर्जर सीधा विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर से संपर्क में था।

कौन है हिमांशु भाऊ

पूरे मामले में विदेश में बैठे हिमांशु भाऊ का नाम सामने आया है। वह हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक उसकी उम्र 21-22 साल है और वह पुर्तगाल में बैठकर ही अपना गैंग चला रहा है। इस पर ढाई लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। 2023 में उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

हिमांशु भाऊ पर 2022 में जाली पासपोर्ट पर भारत से भागने का आरोप लगा है। पुलिस को इसकी आखिरी लोकेशन पुर्तगाल में मिली थी। इस पर हत्या और वसूली जैसे कई मामले दर्ज हैं। इसकी नीरज बवाना गैंग के साथ भी नजदीकी मानी जाती है। हालांकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ इसकी दुश्मनी चली आ रही है।