उत्तराखंड के देहरादून में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है। इनके साथ ही एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि हादसे का शिकार हुई इनोवा कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस एक्सीडेंट को लेकर देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि यह हादसा बीती रात 2 बजे हुआ। सभी दोस्त कही घूमने निकले थे इसी दौरान यह हादसा हुआ।

पुलिस अधिकारी के अनुसार यह घटना बीती रात करीब 2 बजे हुआ। इनोवा गाड़ी में सात दोस्त एक साथ कही घूमने निकले थे। सात में से 3 लड़कियों के साथ 4 लड़के थे। सभी की उम्र 25 साल से कम बताई जा रही है। इसी दौरान देहरादून के ओएनजीसी चौराहे के पास इनोवा कार और कंटेनर के बीच भयानक टक्कर हुई। यह टक्कर इतना खतरनाक था कि इनोवा में मौजूद सात में से 6 की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि सातवें की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने कंटेनर ड्राइवर को किया गिरफ्तार

3

इस हादसे में मरने वालों की पहचान गुनीत (19) D/O तेज प्रकाश सिंह, नव्या गोयल (23) D/O पल्लव गोयल, कामाक्षी गोयल (20) D/O तुषार सिंघल के रूप में हुई है। जबकि लड़कों के रूप में कुणाल कुकरेजा (23) S/O जसवीर कुकरेजा, अतुल अग्रवाल (24), सुनील अग्रवाल, ऋषभ जैन (24) S/O तरुण जैन के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि कुणाल कुकरेजा हिमाचल के चंबा के रहने वाले थे। वहीं बाकि के सभी देहरादून के रहने वाले थे।

वहीं घायल की पहचान सिद्धेश अग्रवाल (25) S/O विपिन कुमार अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने कंटेनर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उसके साथ पुलिस पूछताछ कर रही है।