जमीन का विवाद आज के समय में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन जमीन विवाद की वजह से लोगों की हत्या होने का मामला सामने आता रहता है। कभी आपसी रिश्तों में जमीन की वजह से युद्ध होता है तो कभी कब्जा करने वालों की वजह से हत्याएं होती हैं। कुछ इसी तरह का मामला सामने आ रहा है जिसमें 90 करोड़ की प्रॉपर्टी की वजह से हत्या हुई है। जानकारी के अनुसार जिस शख्स की हत्या हुई है, वो प्रॉपर्टी डीलर था।
10 करोड़ के लिए पलट गई सुपारी
उत्तराखंड के देहरादून में 90 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर रिटायर्ड फौजी संजय और उसका पार्टनर प्रॉपर्टी डीलर मंजेश के बीच विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार मंजेश ने संजय को मारने के लिए मकान में किराए के तौर रहने वाले सचिन और अर्जुन को सुपारी दी थी। लेकिन सुपारी मिलने के बाद संजय ने 10 करोड़ देकर दोनों को अपने पाले में मिला लिया और मंजेश को ही मारने की कहानी तय कर दी।
‘संभल, अयोध्या और बांग्लादेश में हिंसा करने वालों का DNA एक है…’, सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान
देहरादून पुलिस के अनुसार सुपारी किलर्स पहले संजय की हत्या करने वाले थे लेकिन पैसों के लालच में आकर मंजेश की हत्या कर दी। मंजेश और संजय के बीच संपत्ति और कमीशन का विवाद चल रहा था। मंजेश की हत्या करने वाले सचिन और अर्जुन पहले के समय में जेल के साथी रह चुके हैं।
पुलिस ने हत्या के मामले में सचिन, अर्जुन के साथ रिटायर्ड फौजी संजय को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही संजय के साथी अफजल को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अफजल और संजय ने मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी और हत्या के बाद अफजल ने आरोपियों को भगाने की मदद भी की थी। एसएसपी अजय सिंह ने मीडिया के सामने बताया कि ये हत्याकांड लालच और विश्वासघात का है।