जल्द ही एक बार फिर चक्रवाती तूफान ‘फेथाई’ आंध्र प्रदेश तटों से टकराने वाला है। जिसके चलते 11 जनवरी से ओडिशा, झारखंड, और बंगाल के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक ‘फेथाई’ का असर 20 जनवरी तक रह सकता है। हो सकने वाली बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।

तूफान की आशंका: मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के गंभीर तूफान में बदलने की भी आशंका है औय ये उत्तर पश्चिम दिशा की ओर होते हुए झारखंड की ओर मुड़ सकता है। इसके साथ ही कई जगहों पर 11 जनवरी से हल्की बारिश तथा कुछ इलाकों में भारी बारिश की हो सकती है।मौसम विज्ञानियों ने कहा कि इस बार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में चल सकती हैं।

फेथाई का दिखा असर: फेथाई चक्रवात का असर झारखंड पर भी दिखा। जहां शुक्रवार की सुबह से राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सप्ताह से 10 दिनों तक फेथई चक्रवात का असर रहेगा। वहीं, 11 जनवरी से और भी कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। राज्य के कई जिलों में दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही धूप नहीं निकलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज करने की भी संभावना है। जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।

दिखा था असर: बता दें कि पिछली बार फेथाई का काफी असर प्रदेश में देखने को मिला था। जिसमें काफी नुक्सान पूर्वी गोदावरी जिले में हुआ था। बता दें कि तूफान दोपहर में कात्रेनिकोना में जमीन से टकराया था। जिसमें करीब 20 हजार लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली थी। जिले में करीब 85-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं थीं।