CSMT-Madgaon Vande Bharat Express Train: इस समय सोशल मीडिया पर गोवा वंदे भारत ट्रेन की तरफ चर्चा हो रही है। असल में ऐसा कहा जा रहा है कि जिस वंदे भारत ट्रेन को गोवा जाना था, वो कल्याण पहुंच गई। अब रेलवे अधिकारियों ने खुद सामने से आकर इस मामले में सफाई पेश की है। जोर देकर बताया गया है कि रास्ता एक टेक्निकल ग्लिच की वजह से बदला था और रूट को डायवर्ड करना पड़ गया था।

असल में CSMT-Madgaon वंदे भारत ट्रेन अपने रेगुलर रूट से डेविएट हो गई थी। बताया जा रहा है कि दिवा स्टेशन पर कोई तकनीकी खराबी आई थी। उस खराबी की वजह से ही पनवेल स्टेशन वाला रूट लेने के बजाय ट्रेन ने कल्याण रूट पकड़ लिया और वंदे भारत 90 मिनट की देरी से गोवा पहुंच पाई। सेंट्रल रेलवे चीफ PRO स्वपनिल निला ने कहा कि यह एक सिग्नल फेलियर था, प्वाइंट नंबर 103 पर कोई तकनीकी दिक्कत आई थी।

जानकारी तो यह भी मिल है कि ट्रेन कल्याण स्टेशन तो सुबह 7.04 बजे पहुंच गई थी, फिर वापस उसे दिवा स्टेशन के लिए डायवर्ट किया गया था, वहां वो सुबह 7.13 बजे पहुंची। अब लोगों की नजर इस खबर पर इसलिए गई क्योंकि वंदे भारत समय से पहुंचने वाली ट्रेन है, उसका इस तरह से 90 मिनट तक लेट होना हैरान करता है। इस ट्रेन की रफ्तार भी सामान्य ट्रेनों से ज्यादा है, ऐसे टेक्निकल ग्लिच भी काफी कम ही देखने को मिलते हैं।

वैसे अब तो चर्चा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की भी हो रही है। असल में पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार यात्री काफी समय से कर रहे हैं जो बहुत ही जल्द ही खत्म होने वाली है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के अंदर जो सुविधाएं मिलने वाली है वो किसी 5 सितारा होटल से कम नहीं है। या फिर ये भी कह सकते हैं कि इसके आगे हवाई जहाज भी फेल है। इस वंदे भारत के बारे में और जानने के लिए यहां क्लिक करें