ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो एक अनूठे तरीके से पुलिस को काफी वक्त से चकमा दे रहा था। दरअसल पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो अलग अलग लड़कियों की मदद से पुलिस को धोखा देता था और कार शराब की तस्करी करता था। ऐसे में पुलिस ने शक के आधार पर जब शख्स की कार की तलाशी तो सारा सच सामने आ गया।
क्या है मामला: दरअसल आरोपी का नाम पवन है जो कार से शराब की तस्करी करता था। तस्करी के लिए वो हर बार एक नई लड़की का इस्तेमाल करता था। पवन अपने साथ कार में हमेशा अलग लड़की बैठाता ताकि पुलिस रोकटोक न करे। वहीं पुलिस भी साथ में लड़की को देख ज्यादा रोकटोक नहीं करती थी। लेकिन पुलिस का शक तब गहराया जब हर बार आरोपी पवन को अलग लड़की के साथ देखा। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को लुहराली टोल प्लाजा पर कार को रुकवाया और उसकी तलाशी ली। तब इस पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।
पत्नी के साथ पकड़ा गया आरोपी: बता दें कि गुरुवार को जब आरोपी को पुलिस ने पकड़ तो उस दिन वो किसी गैर लड़की की बजाय अपनी पत्नी के साथ था। यानी कार में उसके साथ उसकी पत्नी बैठी थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का क्या है कहना: आरोपी पवन का कहना है कि पुलिस महिलाओं के साथ नर्म व्य्वहार करती है। ऐसे में लड़की की वजह से मेरी कार रोकी नहीं जाती थी। वहीं शराब की तस्करी के मामले में साथ आने जाने वाली लड़कियों ने भी पैसे बढ़ा दिए थे। जिसके बाद मैंने अपनी पत्नी का साथ ले जाना बेहतर समझा।
पुलिस का क्या है कहना: कोतवाली प्रभारी रामसेन ने बताया कि मुख्य आरोपी पवन पिछले करीब 4 महीने से हरियाणा से शराब बुलंदशहर में स्पलाई कर रहा था। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में बनी क्रेजी रोमियो ब्रांड की काफी डिमांड है। गौरतलब है कि पुलिस ने आरोपी की होंडा सिटी कार से 35 पेटी शराब बरामद की है।