केंद्रीय कौशल विकास मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसे में कुछ नेता जहां इस बयान का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसका विरोध। ऐसे में कांग्रेस के एक नेता ने अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर पलटवार किया है और अपनी पत्नी के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। दरअसल अनंत हेगड़े ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जो हाथ हिंदू लड़की को छुए वो बचना नहीं चाहिए।
कौन है कांग्रेसी नेता: कांग्रेसी नेता का नाम तहसीन पूनावाला हैं जिन्होंने विकास मंत्री को चुनौती देते हुए अपनी पत्नी के साथ एक फोटो ट्वीट किया है। तहसीन पूनावाला ने अपने पोस्ट में लिखा- अनंत जी मेरे हाथों ने एक हिंदू लड़की को छू लिया है, अब आप जो करना चाहते हैं कीजिए। बता दें कि तहसीन पूनावाला की पत्नी का नाम मोनिका वडेरा है जो रॉबर्ट वाड्रा की कजिन हैं।
Good afternoon @AnantkumarH . See my hands are touching my hindu life ..Now do what u can !! It's a dare sir!! pic.twitter.com/8AyJcV5yqT
— Tehseen Poonawalla Official ?? (@tehseenp) January 28, 2019
क्या बोले थे अनंत कुमार हेगड़े: बता दें कि रविवार को कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए अंनत कुमार हेगड़े ने कहा था कि हमें अपनी समाज की प्राथमिकताओं के बारे में फिर से सोचना होगा। हमें जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए। हमारे आस पास जो हो रहा है उस पर भी निगाह रखनी चाहिए। वहीं जो हाथ हिंदू लड़की को छुए वो बचना नहीं चाहिए।
गौरतलब है कि हिंदू लड़कियों पर दिए अनंत हेगड़े के बयान पर कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडुराव ने भी जोरदार हमला किया था। दिनेश ने इस बयान की न सिर्फ कड़ी आलोचना की थी बल्कि साथ ही कर्नाटक के विकाल में हेगड़े के योगदान और उपलब्धियों पर भी सवाल उठाए।

