दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए सरकारी आवास के रेनोवेशन की पूरी जानकारी सामने आ गई है। पीडब्ल्यूडी द्वारा जारी किए गए इस टेंडर में बताया गया है कि आवास के रेनोवेशन में कुल 60 लाख रुपये खर्च होंगे। बंगाल नंबर एक मुख्यमंत्री निवास स्थान के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही दूसरा बंगला कैंप ऑफिस के रूप में उपयोग किया जाएगा। वर्तमान में रेखा गुप्ता शालीमार बाग स्थित अपने निजी आवास में रहती हैं।

बीते 28 जून को पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मुख्यमंत्री आवास बंगला नंबर एक के रिनोवेशन के लिए कुल 60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। रिनोवेशन के पहले चरण में घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाए जाएंगे।

टेंडर में प्रस्तावित प्रमुख कार्य

दो टन क्षमता वाले 24 एसी लगाए जाएंगे, जिनमें से 14 की कीमत लगभग 7.7 लाख और बाकी की लागत मिलाकर कुल एसी कीमत 11.11 लाख तक पहुंचेगी। 5 स्मार्ट 4K LED टीवी लगाए जाएंगे, 4 टीवी 55 इंच के होंगे जबकि 1 टीवी 65 इंच का, जिस पर 9.3 लाख खर्च होगा। सुरक्षा के लिए 14 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी कीमत 5.74 लाख होगी। इसके साथ ही 23 रिमोट-कंट्रोल सीलिंग फैन 1.8 लाख की लागत के लगाए जाएंगे।

क्या दिल्ली में नाइट शिफ्ट में काम करेंगी महिलाएं? CM रेखा गुप्ता ने दिए अहम निर्देश

इसके अलावा अन्य उपकरण के रूप में 85,000 कीमत का ओवन टोस्टर ग्रिल (OTG), 77,000 कीमत की वॉशिंग मशीन, 60,000 कीमत का डिशवॉशर, 63,000 कीमत का गैस चूल्हा, 32,000 कीमत का माइक्रोवेव, 91,000 कीमत की कीमत के 6 गीजर और 2 लाख कीमक का यूपीएस सिस्टम लगाए जाएंगे।

60 दिन के भीतर पूरा करना है काम

इस बंगले के रिनोवेशन के लिए टेंडर 4 जुलाई को खुलेगा। खुलने के बाद 60 दिन के अंदर काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मानें तो इसके बाद बचे सिविल वर्क और कैंप ऑफिस के लिए अलग से टेंडर निकाला जाएगा।

दरअसल बीजेपी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी का कोई भी मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले में नहीं रहेगा। वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मिला बंगला टाइप-7 श्रेणी का है। ये बंगला सुविधाओं के लिहाज से उच्च श्रेणी में आता है।