ओडिशा में अचानक स्कूल में एक लड़की की तबीयत खराब हो गई। बिगड़ती तबीयत के चलते जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पता चला की छात्रा प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि ये छात्रा कक्षा 6 की है। वहीं जैसे ही इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने भी फुर्ति दिखाते हुए आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया गया है।

क्या है मामला: दरअसल पूरा मामला ओडिशा के मयूरभंज का है। जहां कक्षा 6 की एक छात्रा की तबीयत स्कूल में ही अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उसे स्कूल स्टाफ अस्पताल लेकर गया और परिजनों को जानकारी दी गई। अस्पताल में जांच के बाद पता लगा की छात्रा प्रेग्नेंट है और इस ही वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई है। ऐसे में स्कूल स्टाफ और परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित छात्रा का बयान लेकर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

फोट सोर्स-ANI

पुलिस का क्या है कहना: इस पूरे मामले पर एसपी का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं कानून के मुताबिक आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सामने आ चुके हैं कई मामले: गौरतलब है कि देश या प्रदेश में ये पहला ऐसा मामला नहीं है इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि हाल ही में कंधमाल जिला के एक सेवाश्रम में एक छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया था जो दुष्कर्म का शिकार हुई थी। वहीं जाजपुर जिला के कलिंगनगर थाने इलाके में एक नाबालिग कन्या ने संतान को जन्म दिया था। वहीं ढेंकानाल में भी छठी कक्षा के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई थी।