पटना के श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर को ऐतिहासिक व धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। 100 करोड़ रुपए से अधिक की निर्माण योजनाओं को पूरा कर मंदिर को भव्य रूप दिया जाएगा। शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी की बात कही। यहां आने वाले सभी भक्तों को अधिक से अधिक सुविधा मिले, इसके लिए काम हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर में सभागार, धर्मशाला, बालिकाओं के लिए स्वरोजगार की दिशा में सिलाई -कटाई का सेंटर भी होगा।
क्या होगा खास
सामूहिक विवाह मंडप एवं स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले कायस्थ विभूतियों की प्रतिमा की प्रदर्शनी एवं तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए अतिथि गृह का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही गंगा किनारे बनने वाली सड़क से मंदिर तक पहुंचने के लिए रोड से लिंक किया जाएगा। वहीं भद्रघाट या कंगनघाट की ओर से आने वाले लोगों को यहां तक पहुंचने के लिए सड़क से जोड़नेकी बात सरकार से की गई थी जिसे सरकार ने मान लिया है।
आज बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी (@NitishKumar) ने पथ निर्माण मंत्री नन्दकिशोर यादव (@nkishoreyadav) के साथ ईसा के ४२५ वर्ष पूर्व नन्द वंश के और बाद में चंद्रगुप्त मौर्य के महामात्य शकटारि दास उपाख्य मुद्राराक्षस द्वारा स्थापित एवं १५७४ ई. में अकबर के नवरत्नों…1/2 pic.twitter.com/fSrMhMpzVQ
— RK Sinha (@RKSinhaBJP) December 21, 2018
40 अन्य देवी- देवताओं के मंदिर भी होंगे
मंदिर परिसर में श्री चित्रगुप्त के साथ ही अन्य 40 देवी देवताओं के मंदिर भी होंगे। मंदिर परिसर में जेपी की स्मृति में दहेजरहित विवाह भवन भी बनाया जाएगा।इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उम्मीद जताई है कि अगले साल श्री चित्रगुप्त पूजा इसी नए भवन में होगी। पूरा मंदिर सात मंजिला होगा जिसमें लिफ्ट भी रहेगी।सभी तल किसी न किसी महापुरुष व संत को समर्पित रहेगा। मंदिर में चित्रगुप्त महापरिवार की स्थापना के साथ शिव परिवार, राम दरबार, राधा कृष्ण, नवदुर्गा, नवग्रह, गणपति एवं हनुमान की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। मंदिर परिसर में संस्कृत पाठशाला भी होगी।
…में प्रमुख राजा टोडरमल द्वारा पुनर्निर्मित अनादि चित्रगुप्त मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन किया और प्रगति कार्य पर प्रसन्नता प्रकट की। 2/2 pic.twitter.com/8jGAacqOr8
— RK Sinha (@RKSinhaBJP) December 21, 2018
सांसद ने किया कंबल वितरण
श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर परिसर में राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के सौजन्य से निर्धन लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। आरके सिन्हा द्वारा करीब 300 से अधिक लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बता दें कि वितरण के पहले कूपन का वितरण किया था।