छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हुई। ये टक्कर इतना भीषण था कि मौके पर ही 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हुई है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।

हादसा रायपुर के खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर उस समय हुआ जब माजदा वाहन से लोग बच्चों के जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उसी दौरान खरोरा में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतना भीषण था कि मौके पर ही 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, एक बच्चा और 6 महीने का एक शिशु भी शामिल है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ये हादसा सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही को लेकर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस घटना को लेकर रायपुर के एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि ये लोग बच्चे के जन्म के बाद होने वाले चौथिया छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इस घटना में घायल लोगों को तुरंत रायपुर के डॉ बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से जुड़ी हुई है।

पायलट बन प्लेन में बैठ गए तेज प्रताप, PM मोदी से बोले- हमें भी भारत माता की सेवा का मौका दिया जाए

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके के चटौद गांव के लोग बंसरी गांव में पारिवारिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। वहीं इस घटना को लेकर रायपुर के जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंच। उन्होंने ये भी बताया कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।