छत्तीसगढ़ में एक महिला ने अपने चरित्र पर शक करने के चलते पति को गोली मार दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना छत्तीसगढ़ के बालोदाबाजार-भाटापाड़ा जिले का है। यहां रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में महिला इंस्पेक्टर के पद पर तैनात महिला पर आरोप लगा है।  ने आपसी विवाद के चलते महिला ने अपने पति पर फायरिंग कर दी जिससे वह घायल हो गया। महिला ने बताया कि उसका पति उस पर शक करता था। पुलिस ने सोमवार (11 मार्च) को यह जानकारी दी है।

दो साल पहले हुई थी की शादीः पुलिस ने बताया कि दो साल पहले सुनिता मिंज और दीपक श्रीवास्तव की शादी हुई थी। दोनों ही रेलवे कर्मचारी हैं। शक की वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस को बताया कि दीपक उस पर शक करता था कि उसका किसी दूसरे शख्स के साथ अफेयर चल रहा है, जिसे लेकर उनका आए दिन झगड़ा होता था। उसके शक के कारण वह बहुत तनाव में रहने लगी थी।

 

बीते रविवार रात सुनिता भाटापाड़ा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रही थीं जब उसका पति उससे मिलने पहुंचा और आते ही उससे झगड़ने लगा। इसी बीच गुस्से में आकर पत्नी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर पहले एक बार उसे धमकाने के लिए हवा में फायरिंग की उसके बाद अपने पति पर गोलियां चला दीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दीपक के पति को कूल्हे में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें रायपुर के अस्पताल में रैफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।