Chapra Assembly Election Result 2025: बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक छपरा विधानसभा सीट भी काफी चर्चित है। छपरा सीट से इस बार राष्ट्रीय जनता दल ने खेसारी लाल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने छोटी कुमारी को अपना कैंडिडेट घोषित किया है। मुकाबले को दिलचस्प बनाते हुए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी ने जय प्रकाश सिंह को चुनावी दंगल में उतारा है।

पार्टीउम्मीदवारविजेता
आरजेडी खेसारी लाल यादव
बीजेपी छोटी कुमारी

2020 के विधानसभा चुनाव में छपरा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सीएन गुप्ता ने जीत का परचम लहराया था। सी एन गुप्ता को 75 हजार सात सौ 10 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट रणधीर कुमार सिंह 68 हजार नौ सौ 39 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सी एन गुप्ता ने रणधीर कुमार सिंह को छह हजार सात सौ 71 वोट के अंतर से करारी शिकस्त दी थी। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुनील कुमार छह हजार 62 वोट लाकर तीसरे नंबर पर रहे थे।

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामप्राप्त वोटस्थानविजेता से अंतर
सी. एन. गुप्ताभारतीय जनता पार्टी (BJP)75,7101
रणधीर कुमार सिंहराष्ट्रीय जनता दल (RJD)68,93926,771
सुनील कुमारनिर्दलीय6,0623

2015 में क्या रहे नतीजे

अब बात 2015 के विधानसभा चुनाव की करें तो छपरा सीट से बीजेपी कैंडिडेट सी एन गुप्ता ने ही परचम लहराया था। सी एन गुप्ता को 71 हजार छह सौ 46 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट रणधीर कुमार सिंह को 60 हजार दो सौ 67 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सी एन गुप्ता ने रणधीर कुमार सिंह को 11 हजार तीन सौ 79 वोट के अंतर से मात दी थी। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार उदित राय ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्हें 5 हजार सात सौ सात वोट प्राप्त हुए थे। Bihar Chunav Parinaam 2025 LIVE

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामप्राप्त वोटस्थानविजेता से अंतर
सी. एन. गुप्ताभारतीय जनता पार्टी (BJP)71,6461
रणधीर कुमार सिंहराष्ट्रीय जनता दल (RJD)60,267211,379
उदित रायनिर्दलीय5,7073

2010 छपरा विधानसभा चुनाव परिणाम

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में छपरा सीट से बीजेपी कैंडिडेट जर्नादन सिंह सिग्रीवाल ने जीत दर्ज की थी। जर्नादन सिंह सिग्रीवाल को 61 हजार 45 वोट मिला थे। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार परमेंद्र रंजन सिंह ने 25 हजार एक सौ 74 वोट हासिल किया था। इस तरह से जर्नादन सिंह सिग्रीवाल ने परमेंद्र रंजन सिंह को 35 हजार आठ सौ 71 वोट के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी थी।

क्रम संख्याउम्मीदवार का नामपार्टी का नामप्राप्त वोटस्थान
1जनार्दन सिंह सिग्रीवालभारतीय जनता पार्टी (BJP)61,0451
2परमेंद्र रंजन सिंहराष्ट्रीय जनता दल (RJD)25,1742