पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने की दोषी पाई गई एक महिला को गुरुद्वारे के बाहर गोली मार दी गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला लुधियाना के अलमगिर जिले का है। महिला को मंगलवार (26 जुलाई) की सुबह गोली मारी गई। जिस महिला को गोली मारी गई है उसकी उम्र 47 साल थी। महिला को ग्रंथ साहिब के अपमान में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। इस वक्त वह जमानत पर बाहर आई हुई थी।
कौन थी महिला: जिस महिला की मौत हुई है उसका नाम बलविंदर कौर बताया जा रहा है और वह गवहाड़ी गांव की रहने वाली थी। खबरों के मुताबिक, बलविंदर को किसी ने अलमगीर के मंजी साहेब गुरुद्वारे के बाहर आने के लिए कहा था। जब वह वहां पहुंची तो वहां पहले से मौजूद बाइकसवार युवकों ने उसो गोली मार दी। जिससे उसकी वहीं के वहीं मौत हो गई। लुधियाना के पुलिस कमिशनर जतिंदर सिंह आलुख ने मामले की जांच के ऑर्डर दे दिए हैं।
Read Also: AAP ने मेनिफेस्टो को बताया गुरु ग्रंथ साहिब जैसा, लोगों ने कहा- पागलपन की हद है

