उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आज (6 जनवरी को) दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 100 उम्मीदवारों का नाम है। इससे पहले भी पार्टी 100 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। यानी अब तक कुल 200 उम्मीदवारों की सूची बसपा जारी कर चुकी है। इससे पहले कल (5 जनवरी को) पार्टी ने पहली लिस्ट में 100 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। आज की सूची  में सेन्ट्रल यूपी के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। कल की लिस्ट में बसपा ने एक तिहाई सीट मुसलमानों की दी थी। आज के टिकट बंटवारे में भी सामाजिक समीकरण का ख्याल रखा गया है।

यूपी में 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच सात चरणों में विधान सभा चुनाव होंगे। यूपी में पहले दो चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विधान सभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आएंगे। बसपा द्वारा जारी पहली लिस्ट में पश्चिमी यूपी के 20 जिलों की विधान सभाओं के उम्मीदवारों की घोषणा की गयी थी। माना जा रहा है कि बसपा जल्द ही बाकी बचे 203 सीटों पर भी उम्मीदवारों का एलान करेगी। गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने एलान किया था कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में उनकी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। किसी के साथ कोई समझौता या गठबंधन नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवारों की लिस्टbsp list, UP Election

bsp list, UP Election

bsp list, UP Election

bsp-list4

उत्तर प्रदेश की 403 विधान सभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा। 11 फरवरी को पहले चरण में 15 जिलों में 73 विधान सभा सीटों के लिए मतदान होगा। 15 फरवरी को दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों के लिए मतदान होगा। 19 फरवरी को तीसरे चरण में 69 सीटों, 23 फरवरी को चौथे चरण में 53 सीटों, 27 फरवरी को पांचवे चरण में 52 सीटों, 27 फरवरी को छठे चरण में 53 सीटों और आठ मार्च को सातवें चरण में 40 सीटों के लिए मतदान होगा।