भाजपा सांसद महेश गिरी ने मंगलवार को भूख हड़ताल पर होने के बावजूद योग किया। वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर दो दिन से भूख हड़ताल पर हैं। गिरी की मांग है कि केजरीवाल उनसे माफी मांगे इसके बाद ही वे अपनी हड़ताल खत्म करेंगे। बता दें कि केजरीवाल ने गिरी को एनडीएमसी के अधिकारी एमएम खान की हत्या का आरोपी बताया था। इसके बाद महेश गिरी ने केजरीवाल को बहस की चुनौती दी थी। केजरीवाल के नहीं आने पर गिरी उनके घर के बाहर हड़ताल पर बैठ गए।
भाजपा सासंद महेश गिरी की भूख हड़ताल को ‘आप’ ने बताया नौटंकी
महेश गिरी के समर्थन सोमवार को कई भाजपा सांसद आए थे। इनमें सुब्रमण्यम स्वामी, विजय गोयल और मनोज तिवारी शामिल थे। स्वामी ने इस मौके पर कहा कि यदि केजरीवाल माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि अब तक वे आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के पीछे थे अब केजरीवाल की पोल खोलेंगे।
महेश गिरी के बुलाने पर डिबेट में नहीं पहुंचे केजरीवाल, टि्वटर पर इस तरह उड़ा मजाक
इसी बीच एमएम खान की बेटी इकरा ने सोमवार को कहा कि उनके पिता की हत्या पर राजनीति न की जाए। उन्होंने महेश गिरी से भूख हड़ताल खत्म करने को भी कहा था। इकरा ने कहा कि वे चाहती हैं कि उनके पिता की हत्या की निष्पक्ष जांच हो। इधर, केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा धरना पार्टी बन गई है। भाजपा के दबाव में आकर दिल्ली पुलिस महेश गिरी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।