Bihariganj Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिहाज से बिहारीगंज विधानसभा सीट काफी अहम मानी जाती है। बिहारीगंज सीट को लंबे समय से जेडीयू का मजबूत गढ़ माना जाता है। पार्टी ने यहां लगातार जीत का परचम लहराया है। इस बार मुकाबला जेडीयू के निरंजन कुमार मेहता और आरजेडी की रेणु कुमारी के बीच रहने वाला है। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में जेडीयू के निरंजन कुमार मेहता आगे चल रहे हैं।
Bihar Assembly Election Results LIVE
2010 बिहार चुनाव के नतीजे
| उम्मीदवार | पार्टी | नतीजा | वोट | वोट प्रतिशत (%) |
| रेणु कुमारी | जेडीयू (JDU) | जीतीं | 79,062 | 51.80% |
| प्रभाष कुमार | आरजेडी (RJD) | दूसरा स्थान | 29,065 | 19.04% |
| रंजीत रंजन | कांग्रेस | तीसरा स्थान | 27,554 | 18.05% |
साल 2010 में जब पहली बार बिहारीगंज विधानसभा सीट अस्तित्व में आई, तब जेडीयू प्रत्याशी रेणु कुमारी ने शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2015 और फिर 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जेडीयू ने इस सीट पर विजय हासिल की। 2020 के चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार निरंजन कुमार मेहता ने यह सीट अपने नाम की थी।
2015 बिहार चुनाव के नतीजे
| उम्मीदवार | पार्टी | नतीजा | वोट | वोट प्रतिशत (%) |
| निरंजन कुमार मेहता | जेडीयू (JDU) | जीते | 78,361 | 45.26% |
| रविन्द्र चरण यादव | बीजेपी (BJP) | दूसरा स्थान | 49,108 | 28.36% |
| श्वेत कमल | जाप (जन अधिकार पार्टी) | तीसरा स्थान | 12,218 | 7.06% |
एक बार फिर बिहारीगंज सीट पर मुकाबला दिलचस्प बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जेडीयू का पलड़ा इस बार भी भारी रहने वाला है। हालांकि, 2020 के चुनाव में जेडीयू को चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के कारण कुछ वोटों का नुकसान उठाना पड़ा था।
2020 बिहार चुनाव के नतीजे
| उम्मीदवार | पार्टी | नतीजा | वोट | वोट प्रतिशत (%) |
| निरंजन कुमार मेहता | जेडीयू (JDU) | जीते | 81,531 | 43.63% |
| सुभाषिणी शरद यादव | कांग्रेस | दूसरा स्थान | 62,820 | 33.61% |
| विजय कुमार सिंह | एलजेपी (LJP) | तीसरा स्थान | 8,764 | 4.69% |
लेकिन इस बार चिराग पासवान एनडीए के साथ गठबंधन में हैं, इसलिए माना जा रहा है कि इस सीट पर मुकाबला जेडीयू के लिए पहले की तुलना में कुछ आसान हो सकता है। बिहारीगंज विधानसभा सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यादव और मुस्लिम आबादी की सबसे अहम भूमिका है। हालांकि इस सीट पर राजपूत, ब्राह्मण, कोइरी, कुर्मी, रविदास, पासवान वोटरों की संख्या भी ठीक-ठाक मानी जाती है।
