Bihar Chunav Parinaam Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड आंधी देखने को मिली। बीजेपी-जेडीयू के नेतृत्व वाले गठबंधन ने राज्य की 243 सीटों में से 202 सीटों पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में बीजेपी 89 सीटों के साथ राज्य का सबसे बड़ा दल बनकर उभरी जबकि उसकी सहयोगी जदयू 85 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। एनडीए गठबंधन में शामिल लोजपा (राम विलास) 19, जीतन राम मांझी की पार्टी HAM(S) पांच और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटें जीतने में सफल रहे।
बात अगर महागठबंधन की करें तो राजद को सिर्फ 25 सीटें मिलीं। पिछले चुनाव की तुलना में उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। राजद की सहयोगी कांग्रेस सिर्फ छह सीटों पर सिमट गई। इसके अलावा महागठबंधन में शामिल भाकपा माले दो, IIP एक और CPI(M) एक सीट ही जीत पाईं। असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पांच और बहुजन समाज पार्टी एक सीट जीतने में सफल रही।
Bihar Election Result 2025 LIVE । यहां देखिए छपरा विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम LIVE
बखरी चुनाव परिणाम LIVE: बखरी विधानसभा सीट पर करीबी मुकाबला
बखरी विधानसभा सीट पर सात राउंड के चुनाव की काउंटिंग के बाद सीपीआई के सूर्यकांत पासवान आगे चल रहे हैं। उन्हें 23,923 वोट मिले हैं और उन्होंने लोजपा राम विलास के संजय कुमार पर 390 वोटों की बढ़त बनाई हुई है। लोजपा राम विलास प्रत्याशी को यहां 23,533 वोट प्राप्त हुए हैं।
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: राष्ट्रीय लोक मोर्चा तीन सीटों पर आगे
एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। इनमें मधुबनी से माधव आनंद, सासाराम से स्नेह लता और दिनारा से अलोक कुमार सिंह शामिल है।
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा आगे
बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा के सतीश कुमार सिंह यादव सबसे आगे चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 19673 वोट मिल चुके हैं और वो 4052 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर बीजेपी के अशोक कुमार सिंह को 15621 वोट और राजद के अजीत कुमार को 9278 वोट मिल चुके हैं।
क्या कहते हैं चुनाव आयोग के आंकड़े?
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 87, जेडीयू 75 और आरजेडी 36 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस मुक़ाबले में बहुत पीछे चलते हुए महज 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, एलजेपी (रामविलास) 19 सीटों पर आगे चल रही है।
BARACHATTI Assembly Election Result: बाराचट्टी विधानसभा सीट पर HAMS आगे
बाराचट्टी विधानसभा सीट पर हम सेक्युलर की ज्योति देवी महज 106 वोटों से आगे चल रही हैं। इस सीट पर ज्योति देवी को 21,829 वोट मिले हैं जबकि राजद की तनुश्री कुमारी को 21723 मिल चुके हैं।
कांग्रेस पार्टी बिहार की पांच सीटों पर शामिल है। इन सीटों में वाल्मिकीनगर, बेतिया, मनिहारी, बेगूसराय और चेनारी शामिल हैं। इन सीटों में वाल्मिकीनगर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 993 वोटों का मार्जिन है।
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: प्रशांत किशोर का जो हश्र होना चाहिए था वही हुआ है- भाजपा सांसद
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 के मतगणना रुझानों पर कहा, “मैं शुरू से कह रहा था कि NDA भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी और अब लगभग तस्वीर स्पष्ट है एक बड़े बहुमत के साथ NDA पुन: शासन में आ रहा है। महागठबंधन के केवल दावे थे। प्रशांत किशोर का जो हश्र होना चाहिए था वही हुआ है। उनकी जनता में कही पकड़ नहीं थी।”
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: तीन सीटों पर AIMIM आगे
बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में AIMIM तीन सीटों पर आगे चल रही है। ये तीन सीटें KOCHADHAMAN, AMOUR और BAISI हैं।
राघोपुर विधानसभा सीट पर तेजस्वी पीछे
बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट पर तेजस्वी यादव 1273 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां बीजेपी के सतीश कुमार यादव को 12230 वोट मिल चुके हैं।
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: जेडीयू और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर
निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, जेडीयू और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है, वहीं कांग्रेस मुक़ाबले में कहीं दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। ECI के मुताबिक, बीजेपी 82, जेडीयू 80 और आरजेडी 33 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस मुक़ाबले में बहुत पीछे चलते हुए महज 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
टाइगर अभी जिंदा है के पोस्टर
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना शुक्रवार को सुबह शुरु हुई जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शुरुआती रुझानों में स्पष्ट बढ़त बनाता दिख रहा है और इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर लगे एक पोस्टर ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया जिसमें कुमार एक बाघ के साथ खड़े दिख रहे हैं और बड़े अक्षरों में लिखा है ‘टाइगर अभी जिंदा है।’
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: बिहार की जनता ने अमन चैन शांति के लिए वोट दिया- गिरिराज सिंह
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “एक तरफ लालू यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी का नेतृत्व है जो जेल और बेल, भ्रष्टाचार, जगंलराज, लूट के प्रतीक है और बिहार की जनता ने अमन चैन शांति के लिए वोट दिया है और इधर नेतृत्व है पीएम मोदी और नीतीश कुमार का। युवा ने इनके कार्य नहीं देखे लेकिन बुजुर्गों ने इनके कार्य देखें हैं और ये जीत उसकी है।’
AGIAON Assembly Election Result LIVE: बीजेपी के महेश पासवान आगे
बिहार विधानसभा चुनाव LIVE: बिहार की अगिआंव विधानसभा सीट पर बीजेपी के महेश पासवान आगे चल रहे हैं। इस सीट पर महेश पासवान को 12824 वोट जबकि भाकपा माले के रवि प्रकाश रंजन को अभी तक 10,787 वोट मिले हैं। यहां जन सुराज के रमेस कुमार को जनता ने नकार दिया है। उन्हें सिर्फ 697 वोट मिले हैं।
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: महुआ में तीन राउंड के बाद चौथे नंबर पर तेज प्रताप
महुआ विधानसभा सीट पर तेज प्रताप यादव काफी पीछे रह गए हैं। तीन राउंड के बाद यहां उन्हें सिर्फ 1500 वोट मिले हैं और वह 8801 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर लोजपा राम विलास के संजय कुमार सिंह 10301 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: महुआ में तीन राउंड के बाद चौथे नंबर पर तेज प्रताप
महुआ विधानसभा सीट पर तेज प्रताप यादव काफी पीछे रह गए हैं। तीन राउंड के बाद यहां उन्हें सिर्फ 1500 वोट मिले हैं और वह 8801 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर लोजपा राम विलास के संजय कुमार सिंह 10301 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।
Bihar Chunav Parinam 2025: तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर आगे
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर 893 मतों से आगे, भाजपा के सतीश कुमार पीछे चल रहे हैं।
Bihar Chunav Parinam 2025: जेडीयू और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अब तक आए आंकड़ों के मुताबिक, जेडीयू और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। बीजेपी 70 सीटों पर और जेडीयू 71 सीटों पर आगे चल रही है। आरजेडी 41, एलजेपी (रामविलास) 16 और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा, “भाजपा के दफ्तर में ढोल बजेंगे, मिठाई बटेगी, विपक्ष के दफ्तरों पर ताले लगेंगे। जब तक राहुल गांधी विदेश में उठेंगे तब तक NDA की जीत यहां हो चुकी होगी। बिहार की जनता को आज जंगलराज को नहीं जनकल्याण को जीताना है। बिहार की जनता को आज गुंडाराज पर ताला लगाना है। बिहार में कांग्रेस और RJD की हार तय है।”
बिहार चुनाव परिणाम LIVE: अलीनगर में मैथिली ठाकुर आगे
बीजेपी की मैथिली ठाकुर ने 1826 वोटों की बढ़त बना ली है। मैथिली ठाकुर को अभी तक 3794 वोट मिले हैं। यहां दूसरे नंबर पर राजद के बिनोद मिश्रा चल रहे हैं। जन सुराज के बिप्लव कुमार चौधरी को अभी तक सिर्फ 197 वोट मिले हैं।
बिहार चुनाव के अब तक के रुझान
Bihar Chunav Result LIVE: बिहार में जदयू सबसे आगे
बिहार में जदयू इस समय सबसे आगे चल रही है। अभी रुझानों में जदयू 55 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि दूसरे नंबर पर उसकी सहयोगी बीजेपी है। बीजेपी 49 सीटों पर आगे चल रही है।
Bihar Chunav Result LIVE: मोकामा में अनंत सिंह आगे
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर जदयू के अनंत कुमार सिंह 1855 वोटों से आगे चल रहे हैं। अनंत कुमार सिंह को 8057 वोट मिले हैं जबकि राजद की वीणा देवी को 6202 वोट हासिल हुए हैं। यहां जुन सराज पार्टी के प्रियदर्शी पीयूष को महज 593 वोट मिले हैं।
Bihar Chunav Result LIVE: जीतन राम मांझी की पार्टी दो सीटों पर आगे
बिहार विधानसभा चुनाव में इस समय एनडीए के घटक दल HAM(S) के प्रत्याशी दो सीटों पर आगे चल रहे हैं। ये दो सीटे – अत्रि (रोमित कुमार) और सिकंदरा (प्रफुल्ल कुमार मांझी) हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में इस समय बीजेपी 35 सीटों पर आगे चल रही है। जदयू को 33 सीटों पर जबकि लोजपा राम विलास को दस सीटों पर बढ़त मिल गई है। राज्य में राजद 21 सीटों पर आगे है।
Bihar Chunav Parinam: चुनाव आयोग के आंकड़े
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अब तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 35, जेडीयू 33, आरजेडी 21 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है।
Bihar Chunav Results LIVE: महुआ में तेज प्रताप तीसरे नंबर पर
महुआ विधानसभा सीट पर लोजपा राम विलास के संजय कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। यहां दूसरे नंबर पर राजद के मुकेश कुमार रौशन और तीसरे नंंबर पर तेज प्रताप यादव चल रहे हैं। तेज प्रताप यादव 681 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
Bihar vote counting trends: औराई से रमा निषद की लीड बढ़ी, 9329 वोटों से आगे
चुनाव आयोग द्वारा results.eci.gov.in पर जारी किये जा रहे आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार औराई विधान सभा से भाजपा के रमा निषाद आगे। वीआईपी के भोगेंद्र सहनी 9329 वोटों से पीछे चल रहे हैं। औराई विधान सभा पर 29 चरण में वोटों की गिनती होगी। अभी तक तीन चरणों की गिनती पूरी हुई है।
बिहार में इस समय राजद सीटों पर आगे चल रही है। देखिए पूरी लिस्ट
1 महिषी(77)-गौतम कृष्ण
2 सीवान(105)-अवध बिहारी चौधरी
3 बनियापुर(115)-चांदनी देवी
4 वैशाली(125)-अजय कुमार कुशवाहा
5 मोहिउद्दीननगर(137)-एज्या यादव
6 दानापुर(186)-रीत लाल रॉय
7 मनेर(187)- भाई बीरेंद्र
8शाहपुर(198)-राहुल तिवारी
9 जहानाबाद(216)-राहुल कुमार
10 गुरुआ(225)-विनय कुमार
बिहार में इस समय बीजेपी बीस सीटों पर आगे चल रही है। देखिए पूरी लिस्ट
1 राम नगर(2) – नंद किशोर राम
2 नरकटियागंज(3) – संजय कुमार पांडे
3 लौरिया(5) – विनय बिहारी
4 बेतिया(8) – रेणु देवी
5 पिपरा(17) -श्याम बाबू प्रसाद यादव
6 मधुबन(18) -राणा रणधीर
7 ढाका(21)- पवन कुमार जायसवाल
8 खजौली(33)- अरुण शंकर प्रसाद
9 राजनगर(37)- सुजीत कुमार
10 झंझारपुर(38) – नीतीश मिश्रा
11 पूर्णिया(62) – विजय कुमार खेमका
12 दरभंगा(83) – संजय सरावगी
13 औराई(89) – रामा निषाद
14 कुरहनी(93) – केदार पीडी गुप्ता
15 बरुराज(96)- अरुण कुमार सिंह
16 साहेबगंज(98)- राजू कुमार सिंह
17 हाजीपुर(123)- अवधेश सिंह
18 बाढ़(179)- सियाराम सिंह
19 दीघा(181)- संजीव चौरसिया
20 बांकीपुर(182)- नितिन नबीन
21 कुम्हरार(183)- संजय कुमार
बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारी
दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय राज्य के व्यंजनों के साथ जीत का जश्न मनाने की तैयारी में जुट गया है। एक स्थानीय हलवाई ने एएनआई को बताया, “हमारे पास व्यवस्था है। मिठाई में जलेबी, मुख्य भोजन में सत्तू पराठा और बैंगन चोखा होगा। लिट्टी चोखा भी बनाया जा सकता है।”
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम से जुड़े सबसे तेज और सटीक अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम
