Bihar Chunav Parinaam Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड आंधी देखने को मिली। बीजेपी-जेडीयू के नेतृत्व वाले गठबंधन ने राज्य की 243 सीटों में से 202 सीटों पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में बीजेपी 89 सीटों के साथ राज्य का सबसे बड़ा दल बनकर उभरी जबकि उसकी सहयोगी जदयू 85 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। एनडीए गठबंधन में शामिल लोजपा (राम विलास) 19, जीतन राम मांझी की पार्टी HAM(S) पांच और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटें जीतने में सफल रहे।
बात अगर महागठबंधन की करें तो राजद को सिर्फ 25 सीटें मिलीं। पिछले चुनाव की तुलना में उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। राजद की सहयोगी कांग्रेस सिर्फ छह सीटों पर सिमट गई। इसके अलावा महागठबंधन में शामिल भाकपा माले दो, IIP एक और CPI(M) एक सीट ही जीत पाईं। असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पांच और बहुजन समाज पार्टी एक सीट जीतने में सफल रही।
Bihar Election Result 2025 LIVE । यहां देखिए छपरा विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम LIVE
AIMIM चार सीटें जीती, एक सीट पर आगे
ओवैसी की पार्टी – जोकीहाट, बहादुरगंंज, कोचाधमान और आमौर सीट जीत चुकी है। इसके अलावा वह बाईसी सीट पर आगे है।
सहरसा में करीबी मुकाबला
बिहार की सहरसा विधानसभा सीट पर IIP के इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता 1,041 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 27 राउंड के बाद 97300 वोट मिले हैं। इस सीट पर दूसरे नंबर पर बीजेपी के आलोक रंजन को 96259 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर जन सुराज के किशोर कुमार को 10,990 वोट हासिल हुए हैं।
हम नतीजों से परेशान हैं- कांग्रेस नेता निखिल कुमार
बिहार चुनाव के नतीजों में एनडीए की बढ़त के बीच कांग्रेस नेता निखिल कुमार कहते हैं, “हम इससे बहुत परेशान हैं। हम जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों, उसकी विचारधारा और उसकी नीतियों ने 47 सालों तक इस देश को आकार दिया है, यह दर्शाता है कि यही वह पार्टी है जो सच्चे लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष तरीके से सरकार चला सकती है… हमारे उम्मीदवारों के चयन में कुछ मतभेद थे, और शायद हमने सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों का चयन नहीं किया… लेकिन हाँ, यह एक संभावना है। संभावना यह थी कि चुने गए कुछ उम्मीदवार सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले नहीं रहे होंगे। और शायद इसी वजह से यह परिणाम आया।”
बीजेपी मुख्यालय के लिए निकले अमित शाह
बिहार में एनडीए प्रचंंड जीत की तरफ अग्रसर है। बीजेपी के सीनियर नेता अमित शाह अपने आवास से बीजेपी मुख्यालय के लिए निकले हैं। बिहार में बीजेपी 90 सीटों पर आगे चल रही है।
जीतन राम मांझी की पार्टी जीती इमामगंज सीट
HAMS की दीपा कुमारी इमामगंज सीट 25856 वोटों से जीत गई है। इमामगंज में दीपा कुमारी को 1,04,861 वोट मिले जबकि राजद की ऋतु प्रिया चौधरी को 79,005 वोट मिले। इस सीट पर जन सुराज पार्टी के डॉ. अजीत कुमार को 11,912 वोट मिले।
राजद और कांग्रेस का बुरा हाल
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। राजद अभी तक सिर्फ छह सीटें जीत पाई है और बीस पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी को एक सीट पर जीत मिली है और पांच पर आगे चल रही है।
बीजेपी 90 पर आगे
बिहार में बीजेपी 32 सीटें जीत चुकी है और 56 पर आगे है।
इसी तरह जदयू 23 सीटें जीत चुकी है और 60 पर आगे है।
लोजपा दो सीटें जीत चुकी है और 17 पर आगे है।
Bihar Chunav Parinam 2025: झूठ ज्यादा देर तक नहीं टिकता और सत्य की जीत हुई- HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष
HAM (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, “यह जनता की जीत है। NDA सरकार अच्छा काम करेगी। बिहार खूब तरक्की करेगा। हम अपना संकल्प पूरा करेंगे… बिहार में उद्योग लगेंगे। रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विपक्ष मुद्दाविहीन था और लोगों में भ्रम फैला रहा था, लेकिन झूठ ज्यादा देर तक नहीं टिकता और सत्य की जीत हुई।”
पालीगंज जीते संदीप सौरभ
पालीगंज विधानसभा सीट पर भाकपा माले के प्रत्याशी और जेएनयू की पूर्व अध्यक्ष संदीप सौरभ चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 81105 वोट मिले और उन्होंने लोजपा राम विललास के सुनील कुमार को 6655 वोटों से हराया।
Bihar Chunav Parinam 2025: आज नतीजा 200 से ऊपर है- जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की बढ़त पर कहा, “ऐसे ही नतीजों की हमें अपेक्षा थी। नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है। हम 160 से ऊपर कह रहे थे लेकिन आज नतीजा 200 से ऊपर है। लोगों में नीतीश कुमार के प्रति विश्वास है। इसी कारण बिहार की जनता को विश्वास है कि बिहार में काम हो रहा है। बिहार की जनता ने बहुत समझदारी से काम लिया है। हमने MSME के रूप में यहां बहुत से काम शुरू किए हैं।”
लोजपा (RV) दो सीटें जीती
लोजपा राम विलास दो सीटें जीत गई है। ये सीटें गोविंदगंज और बख्तियारपुर हैं।
कांग्रेस एक सीट जीती, चार पर आगे
कांग्रेस पार्टी किशनगंज विधानसभा सीट जीत चुकी है। इसके अलावा वह वाल्मिकीनगर, चनपटिया, अररिया और मनिहारी सीट पर आगे चल रही है।
AIMIM तीन सीटें जीती
बिहार मेें ओवैसी की पार्टी जोकीहाट, कोचाधामन और आमौर विधानसभा सीटें जीत गई है।
11 सीटें जीती जदयू
नीतीश कुमार की पार्टी बिहार में अभी तक 11 सीटें जीत चुकी है।
1 ठाकुरगंज(53) गोपाल कुमार अग्रवाल
2 मीनापुर(90) अजय कुमार
3 भोरे(103) सुनील कुमार
4 कल्याणपुर(131) महेश्वर हजारी
5 अलौली(148) राम चन्द्र सादा
6 शेखपुरा(169) रणधीर कुमार सोनी
7 राजगीर(173) कौशल किशोर
9 मोकामा(178) अनंत कुमार सिंह
10 मसौढ़ी(189) अरुण मांझी
11बेलागंज(232)मनोरमा देवी
AGIAON में 64 वोटों से बीजेपी आगे
बिहार की अगिआंव विधानसभा सीट पर बीजेपी के महेश पासवान 64 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 62,404 वोट मिले हैं और दूसरे नंबर पर भाकपा माले के शिव प्रकाश रंजन को 62,340 वोट मिले हैं। इस सीट पर 24 में से 15 राउंड की वोटिंग हो चुकी है।
Bihar Chunav Parinam 2025: कांग्रेस को एक भी सीट मिलेगी या नहीं यह बड़ा सवाल- निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “बिहार के लोग प्रधानमंत्री मोदी को चाहते हैं। कांग्रेस को एक भी सीट मिलेगी या नहीं यह एक बड़ा सवाल है। ऑपरेशन सिंदूर और SIR के इतने बड़े आंदोलन के बाद यह पहला चुनाव था। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया और हमने जिस तरह गांव, गरीब, महिलाओं और किसानों के लिए काम किया है, यह मुहर उसी पर लगी है।”
अमनौर में बीजेपी 278 वोट वोटों से आगे
अमनौर विधानसभा सीट पर बीजपी के कृष्ण कुमार मंटू चुनाव करीबी मुकाबले में 278 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां बीजेपी को 47,438 वोट मिले हैं जबकि राजद को 47160 वोट हासिल हुए हैं।
पीएम मोदी ने कहा, “एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।”
पीएम मोदी ने दी एनडीए सहयोगियों को जीत की बधाई
सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।
Bihar Chunav Parinam: जब मेरे पास कहने के लिए कुछ होगा, तब कहूँगा- खेसारी लाल
खेसारी लाल यादव ने कहा, “लोग बहुत अच्छे हैं। वे कभी बुरे नहीं होते। मैं हमेशा लोगों के बीच रहूँगा। जब मेरे पास कहने के लिए कुछ होगा, तब कहूँगा। मुझे ईश्वर पर भरोसा है, किसी और पर नहीं।”
Bihar Chunav Parinam: मैं हार स्वीकार करता हूं- मुकेश सहनी
VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, “हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और जो जीते हैं-NDA, उनको मैं बधाई देता हूं। माताओं-बहनों का वोट NDA के पक्ष में गिरा है, जिसके कारण उनकी इतनी बड़ी जीत हो रही है। मैं जनादेश का सम्मान करते हुए हार स्वीकार करता हूं। आने वाले समय में हम और मंथन करेंगे कि विफल होने का क्या कारण है।”
जिरादेई में करीबी मुकाबला
बिहार की जिरादेई विधानसभा सीट पर जदयू के भीष्म प्रताप सिंह करीबी मुकाबले में 1316 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 46949 वोट जबकि भाकपा माले के अमरजीत कुशवाहा को 45633 वोट हासिल हुए हैं।
AGIAON में करीबी मुकाबला
इस सीट पर बीजेपी के महेश पासवान करीबी मुकाबले में 1001 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी को 19 राउंड के बाद 56,380 वोट मिले हैं जबकि भाकपा माले के शिव प्रकाश रंजन को 55379 हासिल हुए हैं।
अमित शाह का पहला रिएक्शन
बिहार चुनाव में एनडीए को जीत की ओर बढ़ते देख अमित शाह ने ट्वीट किया, “मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को विश्वास दिलाता हूँ कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने एनडीए को यह जनादेश दिया है, मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार इसे और भी अधिक समर्पण के साथ पूरा करेगी।”
अब तक सामने आए नतीजों में 5 सीटों पर जेडीयू और 2 सीटों पर बीजेपी की जीत हुई है। बीजेपी ने साहिबगंज और मधुबनी पर जीत दर्ज की। वहीं, जेडीयू ने कल्याणपुर, अलौली, हरनौत, मोकामा और बेलागंज पर विजय पताका लहराई है।
तारापुर में सम्राट चौधरी की जीत तय
बिहार की तारापुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के सम्राट चौधरी 32,454 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 95002 वोट मिल चुके हैं। राजद प्रत्याशी अरुण कुमार को यहां अभी तक 95002 वोट मिले हैं।
जदयू पांच सीटें जीती
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, जदयू बिहार की पांंच सीटें जीत गई है। इनमें कल्याणपुर, अलौली, हरनौत, मोकामा और बेलागंज शामिल हैं।
अनंत सिंह की जीत
जेल में बंद JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने 26 राउंड की मतगणना के बाद मोकामा विधानसभा क्षेत्र से 28,206 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
बीजेपी दो सीटें जीती
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, बीजेपी मधुबन और साहेबगंज विधानसभा सीट जीत गई है।
Bihar Chunav Parinam 2025: मोदी बनना बहुत मुश्किल- पूर्व कांग्रेस नेता
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम कहते हैं, “मोदी को गाली देना बहुत आसान है लेकिन मोदी बनना बहुत मुश्किल है। मोदी बनने के लिए देश की मिट्टी के प्रति समर्पित होना पड़ता है। बिहार की जनता ने आज जो संदेश दिया है, उसकी गूंज न सिर्फ़ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम से जुड़े सबसे तेज और सटीक अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम
