Bihar Chunav Parinaam LIVE Updates: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में हुए मतदान के बाद आज नतीजे आएंगे। सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही स्थिति साफ होने लगेगी कि इस बार बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर किसकी जीत होगी या कौन हारेगा, इसका फैसला आज तय हो जाएगा। वोटिंग के बाद आए एक्जिट पोल में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। एक्सिस माई इंडिया ने एनडीए को 121 से 141 सीटों, महागठबंधन को 98 से 118 सीटों और जेएसपी को 0 से 2 सीटों के मामूली अंतर से जीत मिलने का अनुमान लगाया है। टुडेज़ चाणक्य ने भाजपा को 160 सीटों, राजद को 77 और अन्य की 6 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया है। अभी तक आए एग्जिट पोल के आंकड़ों का जहां एनडीए में शामिल दलों के नेताओं ने खुलकर स्वागत किया है, वहीं आरजेडी और कांग्रेस के नेताओं ने इन एग्जिट पोल को नकार दिया है। महागठबंधन के नेताओं ने कहा है कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इस बीच, जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने एग्जिट पोल को फर्जी बताया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि बिहार ऐतिहासिक बदलाव की ओर बढ़ रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 66.91 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। महिलाओं ने इस बार पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 62.8 फीसदी पुरुषों ने जबकि 71.6 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला। चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही और पुरुषों के मुकाबले करीब 8.8% अधिक महिलाओं ने विधानसभा चुनाव में मतदान किया। पहले चरण में कुल 65.08% मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 69.04 और पुरुषों का 61.56 रहा। दूसरे चरण में मतदान बढ़कर 68.76% हो गया। बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com का LIVE ब्लॉग।

Bihar Election Result 2025 LIVE

Live Updates

सर्वे के दौरान लोगों से पूछा गया कि वे बिहार का अगला सीएम किसे देखना चाहते हैं। इस पर 22 फीसदी वोटरों ने नीतीश कुमार जबकि 34 फीसदी ने तेजस्वी का समर्थन किया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में मतदान में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही और पुरुषों की अपेक्षा करीब 8.8 फीसदी अधिक महिलाओं ने इन चुनाव में मतदान किया।

08:16 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Results LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गयी है। मीडिया में अब तक आ रहे शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज 2 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं एनडीए 9 सीटों पर और महागठबंधन 5 सीटों पर आगे चल रहा है।

08:11 (IST) 14 Nov 2025

मुजफ्फरपुर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट

मुजफ्फरपुर में मतगणना की तैयारियां जोरों पर है, पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। एसएसपी मुजफ्फरपुर सुशील कुमार ने कहा, "हर जगह पुलिस बल तैनात है... सभी इलाकों में सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की जा रही है। हम सतर्क हैं और 4 से ज़्यादा लोगों के इकट्ठा होने की इजाज़त नहीं है..."

08:02 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Vidhansabha Chunav Parinam: तेजस्वी बोले- बदलाव आने वाला

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम: महागठबंधन के सीएम चेहरे और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम जीतने जा रहे हैं। सभी का धन्यवाद। बदलाव आने वाला है। हम सरकार बना रहे हैं।"

07:57 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Result LIVE: भाजपा मुख्यालय में बन रही सत्तू का पराठा और जलेबी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू होने से पहले दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में सत्तू का पराठा और जलेबी बनाई जा रही है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1989154009203241165

07:39 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Chunav Parinaam LIVE: स्ट्रांग रूम की तीन लेयर सुरक्षा

गया एसएसपी आनंद कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर कहा, "स्ट्रांग रूम की तीन लेयर सुरक्षा है। जितने प्रवेश है और आसपास के जितने संवेदनशील जगह हैं सभी जगह प्राप्त मात्र में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई...सभी जगह स्थिति ठीक है और हम लोग आज की मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयार है।"

07:20 (IST) 14 Nov 2025

Darbhanga Rural Election Result 2025: दरभंगा ग्रामीण में लगातार छह बार जीती है आरजेडी, इस बार क्या होगा?

Darbhanga Rural Vidhan Sabha Seat Result 2025, LALIT KUMAR YADAV vs RAJESH KUMAR MANDAL {दरभंगा ग्रामीण विधानसभा चुनाव परिणाम}: दरभंगा ग्रामीण में 2000 से लगातार छह चुनावों में आरजेडी ने जीत दर्ज की है। 2010 से लेकर अब तक ललित कुमार यादव तीन बार लगातार यहां से चुनाव जीते हैं। ...अधिक जानकारी
07:19 (IST) 14 Nov 2025

Benipur Election Result 2025: बेनीपुर में कांग्रेस और जेडीयू में है टक्कर, किसे मिलेगी जीत?

Benipur Vidhan Sabha Seat Result 2025, JDU Binay Kumar Choudhary vs Congress Mithilesh kumar Choudhary {बेनीपुर विधानसभा चुनाव परिणाम}: कांग्रेस ने बेनीपुर से मिथिलेश कुमार चौधरी, जेडीयू ने बिनय कुमार चौधरी, जन सुराज पार्टी ने अमरेश कुमार अमर को चुनाव मैदान में उतारा है। ...अधिक जानकारी
07:15 (IST) 14 Nov 2025

Mahishi Election Result 2025: महिषी में रोमांचक है चुनावी मुकाबला, आरजेडी-जेडीयू में है जोरदार टक्कर

Mahishi Vidhan Sabha Seat Result 2025, JDU GUNJESHWAR SAH vs RJD GAUTAM KRISHNA {महिषी विधानसभा चुनाव परिणाम}: महिषी सीट पर आरजेडी से गौतम कृष्ण, जेडीयू से गुंजेश्वर साह, जन सुराज पार्टी से शमीम अख्तर के साथ ही कई अन्य उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। ...पूरी जानकारी
07:06 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Chunav Parinaam LIVE: नतीजे एनडीए सरकार के पक्ष में होंगे- हरि साहनी

बिहार के मंत्री हरि साहनी ने कहा, "आज के नतीजे एनडीए सरकार के सुशासन का प्रतिबिंब होंगे। नतीजे एनडीए सरकार के पक्ष में होंगे और हम उम्मीद से अधिक सीटें हासिल करेंगे।"

06:53 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Chunav Parinaam LIVE: उन्हें कानून पर विश्वास नहीं- राजद नेता

राजद नेता सुनील कुमार सिंह के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, "हताशा में ऐसा बयान आ रहा हैं। उन्हें कानून पर विश्वास नहीं है। हार की बौखलाहट है। वे इस तरह के बयानों से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं। मैं ऐसे बयान की निंदा करता हूं।"

06:52 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Chunav Parinaam LIVE: NDA 200 से ज़्यादा सीटें जीतेगी- बिहार सरकार के मंत्री

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि NDA 200 से ज़्यादा सीटें जीतेगी। जनता NDA सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से बहुत खुश है। हमारी सरकार ने महिलाओं को प्राथमिकता दी है।"

06:50 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Chunav Parinaam LIVE: परिणाम बिहार के लिए ही नहीं देश के लिए भी शुभ होगा- उपमुख्यमंत्री

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा,"लोकतंत्र के महापर्व का आज सबसे ऐतिहासिक महत्वपूर्ण दिन है और सभी लोग इस महापर्व के उत्सव में शामिल हो रहे हैं और इसका जो आज परिणाम आएगा वो बिहार के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी बड़ा शुभ होगा। हर बिहारी आज गौरवान्वित होगा और विकसित बिहार का मजबूत इमारत खड़ा होगा। मैं भी इस पर्व में शामिल होने जा रहा हूं। ये बिहार लोकतंत्र की यात्रा की भूमि है इस धरती से देश को संदेश जाएगा और बिहार एक नजीर पेश करेगा।"

06:49 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Chunav Parinaam LIVE: हमने प्रचंड बहुमत के लिए प्रार्थना की- भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार सिंह ने कहा, "2025 - एनडीए संग नीतीश। हमने प्रचंड बहुमत के लिए प्रार्थना की है। हमने बिहार विधानसभा की आरती की और राजतिलक लगाया। जिस तरह से बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया है, उससे हमें एग्जिट पोल पर पूरा भरोसा है। हमने प्रार्थना की है कि हमारी सीटें 175-200 हों।"

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम से जुड़े सबसे तेज और सटीक अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम