समस्तीपुर के सांसद रामचंद्र पासवान का रविवार (21 जुलाई) को निधन हो गया। वे केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान के भाई थे। वे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

बिहार में नीतीश कुमार सरकार का ऑपरेशन जेल तेज हो गया है। राज्य में अपराधियों की जेल से चल रही बदमाशी पर काबू के लिए पुलिस अधिकारी जेलों में छापेमारी कर रहे हैं।

Bihar Floods Update: आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बिहार में बाढ़ और सूखे की स्थितयों को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता भी मांगी।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने राजद के वरिष्ठ नेताओं शिवानंद तिवारी और रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात की। यादव चारा घोटालों के कई मामलों में सजा काट रहे हैं और वर्तमान में उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Live Blog

Highlights

    16:04 (IST)21 Jul 2019
    बिहारः दरभंगा में ग्रामीणों ने खुद ही बनाए अस्थायी कैंप

    बिहारः दरभंगा जिले के गोपालपुर में ग्रामीणों ने बारिश और बाढ़ से बचने के लिए अस्थायी कैंप बनाए हैं।

    14:07 (IST)21 Jul 2019
    RML में भर्ती थे रामचंद्र पासवान, रविवार को हुआ निधन

    रामचंद्र पासवान दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे।

    14:00 (IST)21 Jul 2019
    समस्तीपुर सांसद रामचंद्र पासवान का निधन

    समस्तीपुर के सांसद रामचंद्र पासवान का रविवार (21 जुलाई) को निधन हो गया। वे केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान के भाई थे।

    10:37 (IST)21 Jul 2019
    राज्य की जेलों में छापेमारी कर रहे बिहार पुलिस अधिकारी

    बिहार में अपराधियों की जेल से चल रही बदमाशी पर काबू के लिए राज्य के पुलिस अधिकारी जेलों में छापेमारी कर रहे हैं। 

    10:36 (IST)21 Jul 2019
    लालू प्रसाद यादव से मिले तेजस्वी, शिवानंद तिवारी और रघुवंश प्रसाद भी थे साथ

    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आरजेडी के वरिष्ठ नेताओं शिवानंद तिवारी और रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की। यादव चारा घोटालों के कई मामलों में सजा काट रहे हैं और वर्तमान में उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    10:31 (IST)21 Jul 2019
    तेजस्वी बोले- बिहार के बाढ़-सुखाड़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें केंद्र

    आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बिहार में बाढ़ और सूखे की स्थितयों को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता भी मांगी।

    09:15 (IST)21 Jul 2019
    बाढ़ से पीड़ित लोग मवेशियों समेत एक जगह जुटे, बोले- मरेंगे तो साथ मरेंगे

    दरभंगा जिले के ढाढिया गांव में बाढ़ का पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि वे पशुओं समेत एक ही जगह पर जुट गए हैं। उनका कहना है, 'हमने सोचा अगर मरेंगे तो साथ मरेंगे, मवेशियों को साड़ियों की बनी शेड में रखा है। हम सरकार से मदद की उम्मीद कर रहे हैं। यहां न मवेशियों के लिए चारा है, न हमारे लिए खाना है।'

    08:36 (IST)21 Jul 2019
    Bihar Floods Death Toll: मृतकों की संख्या 97 तक पहुंची

    अब तक बिहार में बाढ़ के चलते मरने वालों की कुल संख्या 97 तक पहुंच गई है। वहीं 12 जिलों में करीब 69 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

    08:35 (IST)21 Jul 2019
    Bihar Floods: मधुबनी में 4, दरभंगा में 1 की मौत

    शनिवार (20 जुलाई) को मधुबनी में चार और लोगों की मौत हो गई, अब तक मधुबनी में 18 लोगों को मौत हो चुकी है। इसी तरह दरभंगा में भी एक और शख्स की मौत के साथ आंकड़ा 10 तक पहुंच गया है।