कल बाल चोर होने के शक में भीड़ द्वारा पिटाई करने वाले एक व्यक्ति की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। पटना की एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा कि आज नौबतपुर से भीड़ की हिंसा की घटना सामने आई है। पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं भोजपुर जिले में नेशनल हैंडबॉल प्लेयर के साथ यौन दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में गई युवती के साथ मसाज के नाम पर छेड़छाड़ की गई। इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता के बयान लेकर शिकायत दर्ज की है।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे देश को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में तमाम तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। इसी बीच बिहार में बड़ा घोटाला सामने आया है। इस कथित शौचालय घोटाले में अब तक 1300 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया जा चुका है।

बिहार में एनडीए के बाद अब महागठबंधन में भी सबकुछ ठीक नहीं दिख रहा है। पहले जेडीयू ने झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के संकेत दिए थे, अब महागठबंधन में शामिल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) ने भी बड़े संकेत दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मांझी ने अक्टूबर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद राज् की सभी 243 सीटों पर चुनाव अकेले ही लड़ने के लिए तैयारी की बात की है।

National Hindi News, 10 August 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें

Live Blog

Highlights

    16:44 (IST)10 Aug 2019
    भीड़ की हिंसा में एक मौत

    बिहार में भीड़ की हिंसा में एक मौत हो गई। पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    16:39 (IST)10 Aug 2019
    बिहार में मॉब लिंचिंग- बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने पीट- पीटकर मार डाला

    नौबतपुर से भीड़ द्वारा हिंसा की घटना सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    15:16 (IST)10 Aug 2019
    कुख्यात नक्सली लालदास मोची उर्फ मुकेश का शव बरामद किया

    बिहार और झारखंड सीमा पर सर्च ऑपरेशन के दौरान एसटीएफ को कुख्यात नक्सली लालदास मोची का शव बरामद हुआ है।

    14:10 (IST)10 Aug 2019
    बिहार: आतंकी की संपत्ति जब्त

    आतंकी उमर मदनी की संपत्ति जब्त होगी। ED ने आज मधुबनी जाकर इश्तेहार चिपका दिया है।

    11:05 (IST)10 Aug 2019
    नेशनल हैंडबॉल प्लेयर से मसाज के नाम पर छेड़छाड़

    भोजपुर जिले में नेशनल हैंडबॉल प्लेयर के साथ यौन दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में गई युवती के साथ मसाज के नाम पर छेड़छाड़ की गई। इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता के बयान लेकर शिकायत दर्ज की है।

    10:48 (IST)10 Aug 2019
    बिहार में 'शौचालय घोटाला', 1309 लोगों पर केस दर्ज

    स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे देश को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में तमाम तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। इसी बीच बिहार में बड़ा घोटाला सामने आया है। इस कथित शौचालय घोटाले में अब तक 1300 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया जा चुका है।

    07:58 (IST)10 Aug 2019
    RJD नीत महागठबंधन को झटका?

    बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके जीतनराम मांझी ने अगले विधानसभा चुनाव में अकेले ही लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने इसके लिए अक्टूबर में उनकी पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा की बैठक में फैसला लिया जा सकता है।