बिहार के मोतिहारी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक छात्र के पेट से चाकू, नेल कटर और चाभी का गुच्छा सर्जरी करके निकाला गया है। सर्जरी करने वाले डॉक्टर भी मामले को देखकर हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि छात्र ने मोबाइल पर पब्जी, जादूगर का खेल जैसे खतरनाक गेम देखकर चाकू, नेलकटर को निगल गया। मामला तब सामने आया जब घर के सामान गायब होने की जानकारी अन्य लोगों को हुई इसी बीच युवक आलमारी के चाभी का गुच्छा भी निगल गया। जब चाभी खोजी जाने लगी तब मामला सामने आया।
22 वर्षीय छात्र स्नातक में पढ़ता है। परिजनों के अनुसार छात्र दिन भर मोबाइल में ही लगा रहता था और गेम खेलता रहता था। वो गेम में कभी पब्जी खेलता था तो वहीं कई बार जादूगर जैसे खतरनाक गेम भी खेलता रहता था। इसी दौरान वो चाकू, नेलकटर और चाभी का गुच्छा निगल चुकी था। जब चाभी खोजी जाने लगी तो उसने घरवालों को बताया कि चाभी उसके पेट में है। युवक की बात सुनकर घरवाले अवाक रह गए। पहले तो उनको विश्वास नहीं हुआ। हालांकि वो तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास उसे ले गए। स्थिति देखकर पहले तो डॉक्टर भी हैरान रह गए लेकिन फिर उन्होंने तुरंत एक्स-रे कराने को कहा। फिर जब एक्स-रे रिपोर्ट सामने आई तब पूरी कहानी सामने आई।
एक घंटे से ज्यादा चली सर्जरी
करीब एक घंटे की सर्जरी चली जिसके युवक को बचाया जा सका। डॉक्टरों के अनुसार अब युवक की स्थिति सामान्य है। परिजनों की मानें तो वो शुरू से ही मेधावी रहा है। हमेशा वो अपने क्लास में फस्ट ही आता थी। अभी वो बी कॉम की पढ़ाई कर रहा है। लेकिन मोबाइल की लत ने उसके दिमागी संतुलन को अस्त-व्यस्त कर दिया। जिसके वजह से वो इस तरह का काम किया।
मोबाइल ने कर दिया था युवक का दिमाग खराब
युवक का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की सलाह दी। डॉक्टर की मानें तो मोबाइल पर अच्छी चीज और खराब चीजें दोनों हैं। जिसमें से बच्चे खराब की ओर तुरंत चले जाते हैं। पीड़ित का दिमाग मोबाइल में चलने वाली चीजों को देखकर पूरी तरह से खराब हो गया था।
