Mokama Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के मतदान समाप्त होने के बाद सभी एग्जिट पोल जारी हुए हैं। जिसमें से अधिकांश सर्वे एजेंसियों ने राज्य में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया है। वहीं कुछ ने महागठबंधन की सरकार बनाने की भी बात कही है। हालांकि इसी बीच बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिनकी रुचि मोकामा सीट को लेकर है।
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट हमेशा से हाई प्रोफाइट सीट रही है। यहां से जेडीयू के टिकट पर बाहुबली विधायक अनंत सिंह चुनाव लड़ते हैं। वहीं इस बार उनका सामना बिहार के बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी से हुआ है। वीणा देवी राजद से चुनावी मैदान में हैं। इस वजह से यह विधानसभा और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। इसके साथ ही इस चुनाव के दौरान ही मोकामा के दबंग नेता माने जाने वाले दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी, उसी मामले में अभी अनंत सिंह जेल में बंद हैं। इसी वजह से हर किसी की नजर इस बात को जानने की है कि मोकामा विधानसभा में किसकी सरकार बन सकती है।
जीत का पंजा जमा सकते हैं अनंत सिंह
‘JVC’ सर्वे एजेंसी के एग्जिट पोल के अनुसार मोकामा सीट से एक बार फिर अनंत सिंह का झंडा बुलंद हो सकता है। इसके साथ ही एजेंसी ने राज्य में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया है। सर्वे के अनुसार मोकामा से अनंत सिंह चुनाव जीत रहे हैं। वहीं राज्य में एनडीए को 143 सीटें जबकि महागठबंधन को 95 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि अन्य के खाते में 5 सीटें हैं।
एग्जिट पोल देख सबसे ज्यादा खुश होंगे नीतीश कुमार, जानें क्या कह रहे हैं आंकड़े?
दरअसल अनंत सिंह साल 2005 में पहली बार मोकामा से विधायक बने थे। इसके बाद वो कभी यहां से चुनाव नहीं हारे। इस दौरान वो कभी जेडीयू तो कभी आरजेडी से विधायक बनते रहे। एक बार तो वो निर्दलीय भी विधायक बने।
