बिहार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हाजीपुर में सरकारी स्कूल के एक टीचर को शिक्षा विभाग ने गर्भवती बताकर उसे लंबी छुट्टी दे दी। मामला वैशाली जिले के महुआ के हसनपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। यहां जितेन्द्र कुमार नाम के एक शिक्षक को मैटरनिटी लीव दे दी गई। इसके बाद वह कई दिनों तक छु्टी पर रहा। जैसे ही मामले का खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के सरकारी पोर्टल पर सामने आई है।
क्या है मामला?
हसनपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक जितेन्द्र कुमार 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक मैटरनिटी लीव पर रहे। इसकी जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग शिक्षा विभाग का मजाक बनाने लगे। दरअसल शिक्षा ने जितेन्द्र को गर्भवती बताकर छुट्टी दे दी। शिक्षा विभाग की मानें शिक्षक गर्भवती हैं और इसी के कारण उसकी छुट्टी दिया गया है। विभाग ने शिक्षक द्वारा दी गई छुट्टी के आवेदन को वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया।
इस मामले में प्रखंड शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने विभाग की गलती कबूल करते हुए यह बात कही है। गड़बड़ी से पोर्टल पर इस तरीके का हुआ है। पुरुष टीचर को इस तरीके की छुट्टी नहीं दी जाती। इसमें जल्द ही सुधार किया जाएगा। अर्चना कुमारी ने यह भी कहा कि यह एक डाटा एंट्री की गलती थी और इसे सुधार लिया जाएगा।