मानसूनी मौसम में देश के कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। बारिश के कारण इन नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बिहार उन राज्यों में से एक जो बारिश और नदियों के जलस्तर बढ़ने के चलते बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई जगह बांध व तटबंध टूटने से बाढ़ ने तबाही मचा दी।
इधर सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें भारी बारिश और बाढ़ के बाद भागलपुर जिले के नौगछिया क्षेत्र में कोसी नदी में एक स्कूल की इमारत भरभरा कर बह गई। नदी अपने तट पर तेजी से कटाव कर रही है। बता दें कि वीडियो में नदी का जलस्तर और उसका फैलाव तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा सकता है। कुछ ही सेंकड में स्कूल का पिछले हिस्सा बह गया और आखिरी में पूरा स्कूल ही नदी में समा गया।
Coronavirus in India Live Updates
कांग्रेस से राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वीडियो बिहार के पूर्वी चंपारण का एक गांव है, जहां मुख्य सड़क नदी में तब्दील हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के नदियों में बढ़ता जलस्तर कुशासन के झूठे दावों की पोल खोल रहा है। एक तरफ लोग बाढ़ के कारण अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं वहीं दूसरी ओर सरकार हर साल की तरह इस साल भी गहरी नींद में सोई हुई है।
यहां देखें वीडियो-
#WATCH: Part of a school building collapses into Koshi river in Naugachhia area of Bhagalpur district following heavy rains and floods. #Bihar (13/7) pic.twitter.com/vFMiugNyhY
— ANI (@ANI) July 14, 2020
यह बिहार के पूर्वी चंपारण का एक गांव है, जहां मुख्य सड़क नदी में तब्दील हो गई है। बिहार के नदियों में बढ़ता जलस्तर कुशासन के झूठे दावों की पोल खोल रहा है। एक तरफ लोग बाढ़ के कारण अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं वहीं दूसरी ओर सरकार हर साल की तरह इस साल भी गहरी नींद में सोई हुई है। pic.twitter.com/biCUUsnBZy
— Dr Akhilesh Prasad Singh (@akhileshPdsingh) July 14, 2020
उल्लेखीय है कि इस साल सभी प्रमुख नदियां अपने सर्वोच्च स्तर पर रहीं। 10 प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई नदियों के जलस्तर में तो हर घंटे तीन सेंटीमीटर तक की वृद्धि हो रही है।
