Bihar Election Result 2025: बिहार के 2025 के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इन चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को भारी बहुमत मिला है। एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन केवल 35 पर ही सिमट गया। बिहार चुनाव में जहां एक तरफ कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा है तो वहीं कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो सबसे कम मार्जिन से चुनाव जीते हैं।
सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार
रूपौली विधानसभा सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) के कलाधर प्रसाद मंडल ने 73,572 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की बीमा भारती को हराया, जिन्हें 51,254 मत मिले। वहीं दीघा सीट पर भी एक और बड़ी जीत मिली। यहां पर बीजेपी उम्मीदवार संजीव चौरसिया ने 1.1 लाख से ज्यादा वोट हासिल किए और 59,079 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर रहे चौरसिया को 51,922 वोट मिले, जबकि जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार 22,071 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
गोपालपुर सीट पर जदयू के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने 1,08,630 वोट हासिल कर वीआईपी के प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव को 58,135 वोटों से हराया। वहीं हसनपुर सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राजेश कुमार ने 58,191 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की, उन्हें जनशक्ति जनता दल के श्याम किशोर चौधरी के खिलाफ 98,875 वोट मिले, जिन्हें 40,684 वोट मिले।
ये भी पढ़ें: गांव की पगडंडी से सत्ता की कुर्सी तक… इंजीनियरिंग छात्र नीतीश कुमार कैसे बने बिहार के सबसे टिकाऊ सीएम
| विधानसभा क्षेत्र | विजेता उम्मीदवार | जीत का अंतर |
|---|---|---|
| रूपौली | कलाधर प्रसाद मंडल (जदयू) | 73,572 |
| दीघा | संजीव चौरसिया (भाजपा) | 59,079 |
| गोपालपुर | शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल (जदयू) | 58,135 |
| हसनपुर | राजेश कुमार (लोजपा – रामविलास) | 58,191 |
| औराई | रमा निषाद (भाजपा) | 57,206 |
| राजगीर | कौशल किशोर (जदयू) | 55,428 |
| झंझारपुर | नीतीश मिश्रा (भाजपा) | 54,849 |
| जमुई | श्रेयसी सिंह (भाजपा) | 54,498 |
| पीरपैंती | मुरारी पासावन (भाजपा) | 53,107 |
सबसे कम वोटों के अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार
संदेश विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार राधा चरण साह सबसे कम 27 वोटों के अंतर से जीते। शाह को 80,598 वोट मिले, जबकि राष्ट्रीय जनता दल राजद के दीपू सिंह को 80,571 वोट मिले। जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट राजीव रंजन राज को 6,040 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के सतीश कुमार सिंह यादव ने रामगढ़ सीट पर 30 वोटों के मामूली अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 72,689 वोट मिले और उन्होंने बीजेपी के अशोक कुमार सिंह को 72,659 वोटों से हराया।
ये भी पढ़ें: बिहार की महिलाओं ने कैसे लिखी NDA की जीत की कहानी?
अगिआंव सीट पर बीजेपी के महेश पासवान ने 69,412 वोट हासिल करते हुए 95 वोटों के मामूली अंतर से जीत हासिल की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) के शिव प्रकाश रंजन को 69,317 वोट मिले। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के फैसल रहमान ने ढाका सीट पर 178 वोटों के मामूली अंतर से जीत हासिल की, उन्हें कुल 1,12,727 वोट मिले। बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल 1,12,549 वोट पाकर करीबी अंतर से पीछे रहे। साथ ही, कांग्रेस के मनोज विश्वास ने फारबिसगंज सीट पर मात्र 221 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 1,20,114 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी बीजेपी के विद्या सागर केशरी को 1,19,893 वोट मिले।
| विधानसभा क्षेत्र | विजेता उम्मीदवार | जीत का अंतर |
|---|---|---|
| संदेश | राधा चरण साह (जदयू) | 27 |
| रामगढ़ | सतीश कुमार सिंह यादव (बसपा) | 30 |
| अगिआंव | महेश पासवान (भाजपा) | 95 |
| ढाका | फैसल रहमान (राजद) | 178 |
| फारबिसगंज | मनोज विश्वास (कांग्रेस) | 221 |
| चनपटिया | अभिषेक रंजन (कांग्रेस) | 602 |
| जहानाबाद | राहुल कुमार (राजद) | 793 |
| बोधगया | कुमार सर्वजीत (राजद) | 793 |
