Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Updates: बिहार चुनाव में पहले चरण की वोटिंग संपन्न हो चुकी है, दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए जोरदार चुनाव प्रचार चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राहुल गांधी से लेकर तेजस्वी यादव तक, सभी नेता बड़े वादे कर रहे हैं, रोड शो कर रहे हैं और वोटरों को लुभाने की कोशिश में लगे हैं।

पहले चरण की वोटिंग बता रही है कि बिहार में इस बार मतदान सारे पिछले रिकॉर्ड तोड़ देगा। पहले फेज में 65.8 फीसदी मतदान हुआ है, ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सभी पार्टियां इसे अपने पक्ष में बता रही हैं। अब दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर सरगर्मी तेज है। यहां जानते हैं बिहार चुनाव से जुड़ा हर अपडेट-

Live Updates
18:36 (IST) 8 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: फिर हुई तेज प्रताप और रवि किशन की मुलाकात

जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, "यह संयोग है कि मैं कल भाजपा सांसद रवि किशन से मिलने के बाद फिर से उनसे मिल रहा हूं....हर हर महादेव।"

https://twitter.com/i/status/1987138089786171609

18:08 (IST) 8 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: एनडीए को वोट दें- स्मृति ईरानी

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने पटना में कहा, "बिहार के लोग, खासकर महिलाएं, प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आईं... मैं बिहार की महिलाओं से दूसरे चरण के चुनाव में एनडीए के लिए बड़ी संख्या में वोट करने की अपील करती हूं।"

https://twitter.com/i/status/1987130492064555364

18:06 (IST) 8 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: प्रशांत किशोर ने मधुबनी में किया रोड शो

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मधुबनी में रोड शो किया।

https://twitter.com/i/status/1987129210314629376

16:59 (IST) 8 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: पर्चियों के मिलने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर

समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा, "सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डिस्पैच सेंटर के पास हमें कुछ पर्चियां मिलीं। मैं अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचा और उम्मीदवारों की मौजूदगी में हमने उन पर्चियों को अपने कब्जे में ले लिया... इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच और निलंबन की अनुशंसा की गई है।"

https://twitter.com/i/status/1987114163643228179

16:56 (IST) 8 Nov 2025
Bihar Election 2025 LIVE: बिहार में राहुल और तेजस्वी का कोई असर नहीं- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पटना में कहा, "...बिहार विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का कोई असर नहीं है… पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पक्ष में जनता का भरोसा है… जनता एनडीए के साथ है...नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।"

https://twitter.com/i/status/1987112377637310945

15:37 (IST) 8 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: विपक्ष घबरा गया है- बीजेपी सांसद धर्मशिला गुप्ता

बीजेपी सांसद धर्मशिला गुप्ता ने कहा, "हम 243 सीटों पर जीत रहे हैं। यह मां सीता की पावन भूमि है। आपने यहां भारी भीड़ देखी और जिस तरह से हमारे एनडीए उम्मीदवार को समर्थन मिल रहा है, उससे विपक्ष घबरा गया है... एनडीए के नेतृत्व में बिहार का विकास हो रहा है।"

https://twitter.com/i/status/1987092286560236012

15:34 (IST) 8 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: सीतामढ़ी की सभी 8 सीटें जीतेंगे- ठाकुर

जेडीयू नेता देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा, "एनडीए दो-तिहाई से ज़्यादा बहुमत से सरकार बनाएगा। हम सीतामढ़ी की सभी 8 सीटें जीत रहे हैं। आपने पीएम मोदी की रैली के दौरान लोगों में उत्साह देखा होगा। नीतीश कुमार भी सभी ज़िलों का दौरा कर चुके हैं।"

https://twitter.com/i/status/1987091155205693534

15:29 (IST) 8 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: महागठबंधन के नेतृत्व में बनेगी सरकार- अखिलेश प्रसाद सिंह

बिहार चुनाव के पहले चरण पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "महागठबंधन के उम्मीदवार 75 से ज्यादा सीटों पर जीत रहे हैं। उसके बाद भी 15-20 सीटों पर कड़ी टक्कर है… महागठबंधन के नेतृत्व में सरकार बनेगी, बिहार में बदलाव की लहर चल रही है।"

https://twitter.com/i/status/1987087481523863682

12:40 (IST) 8 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: सीतामढ़ी में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हमारी सरकार यहां विकास भी कर रही है और विरासत का सम्मान भी कर रही है। हम इस क्षेत्र को रामायण सर्किट से जोड़ रहे हैं

12:39 (IST) 8 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE:नित्यानंद राय क्या बोले?

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "पहले चरण के मतदान से पता चलता है कि लोगों ने विकसित बिहार और विकसित भारत के लिए वोट दिया है। लोग यहां जंगलराज वाली, परिवारवादी सरकार नहीं चाहते।

12:38 (IST) 8 Nov 2025
Bihar Election 2025 LIVE: पवन खेड़ा की चुनाव आयोग को चेतावनी

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "हमें 121 में से 72 सीटों पर स्पष्ट बहुमत मिल रहा है, हम जीत रहे हैं..." उन्होंने आगे कहा, "चुनाव आयोग को इसे एक चेतावनी के रूप में लेना चाहिए कि अगर उन्होंने ज़रा सी भी गड़बड़ी की, तो यह देश और राज्य उन्हें माफ़ नहीं करेगा।"

11:20 (IST) 8 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: कन्हैया का दावा

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, "हमें उम्मीद है कि इस बार बिहार में बदलाव होगा। अगर वे (NDA) वोट चोरी नहीं करेंगे, तो सरकार बदल जाएगी।

11:19 (IST) 8 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: तेज प्रताप पर बोले खेसारी

छपरा विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार खेसरी लाल यादव ने जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव के बयान पर कहा, "वो मेरे बड़े भाई हैं... मेरे लिए उन्हें जवाब देना ज़रूरी नहीं है... मैं एक गरीब का बेटा हूं। मेरे पास ग्रेजुएशन करने के साधन नहीं थे... मैं गरीब पैदा हुआ था

11:18 (IST) 8 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: तरुण चुघ ने क्या कहा

भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "बिहार को न तो कट्टा सरकार चाहिए और न ही जंगलराज वाले लोग चाहिए, जो बिहार के बच्चों को रंगदार, गैंग्सटर, लूटेरा बनने की राह पर ले जा रहे थे। अगर ये सत्ता में आए, तो कट्टा संस्कृति बढ़ेगी

09:31 (IST) 8 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: पीएम मोदी की दो रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में आज दो रैली हैं। सीतामढ़ी और बेतिया में दो बड़ी जनसभाओं को पीएम संबोधित करेंगे।

09:29 (IST) 8 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: कदवा में प्रियंका की रैली

कांग्रेस नेता और सांसद प्रियंका गांधी आज बिहार की धरती पर उतरने जा रही हैं, कदवा में उनकी एक जनसभी होनी हैं। पहले चरण के दौरान भी प्रियंका खासा सक्रिय दिखी थीं।

20:11 (IST) 7 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: एनडीए 80% सीटों पर बढ़त बनाएगा- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

बिहार चुनाव के पहले चरण पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "पहले चरण के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। महिलाओं की मजबूत भागीदारी के साथ मतदान प्रतिशत भी अधिक रहा। हम चुनाव आयोग को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने ऐसी व्यवस्था की जिससे बड़ी संख्या में लोग मतदान कर सकें। महिला मतदाताओं की उपस्थिति अच्छी रही... नीतीश कुमार ने लड़कियों को साइकिलें बांटीं... पुलिस भर्ती में 35% आरक्षण दिया... वह (नीतीश कुमार) महिलाओं को 10,000 रुपये भी दे रहे हैं... ये सकारात्मक संकेत हैं... मेरा अनुमान है कि एनडीए 80% सीटों पर बढ़त बनाएगा।"

https://twitter.com/i/status/1986799744967188489

20:10 (IST) 7 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: नीतीश ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया- एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "एनडीए के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है।

https://twitter.com/i/status/1986792110075576379

16:21 (IST) 7 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: राजद और कांग्रेस के गुब्बारे फूट गए- नरेंद्र मोदी

बिहार के भभुआ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब ये चुनाव शुरू हुए थे, तब राजद और कांग्रेस बहुत उत्साहित थे... कल के पहले चरण के बाद, उनके गुब्बारे पूरी तरह से फूट गए हैं... राजद और कांग्रेस ने बिहार के युवाओं को गुमराह करने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनकी सारी योजना विफल रही। इसका एक बड़ा कारण है: बिहार के जागरूक युवा। बिहार के युवा राजद और कांग्रेस के इरादों को देख रहे हैं।"

https://twitter.com/i/status/1986743261487403515

16:15 (IST) 7 Nov 2025
Bihar Election 2025 LIVE: स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात है सीएपीएफ- एसएसपी

पहले चरण के मतदान के बाद ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर पटना के एसएसपी कार्तिक शर्मा ने कहा, "स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सीएपीएफ द्वारा की जा रही है। मतगणना के दिन, तीन स्तरीय सुरक्षा के अलावा जिला पुलिस द्वारा एक और सुरक्षा लेयर जोड़ी जाएगी।"

https://twitter.com/i/status/1986737781843124487

16:12 (IST) 7 Nov 2025
Bihar Election 2025 LIVE: आपने बिहार में जंगलराज देखा होगा- योगी आदित्यनाथ

बिहार के पश्चिम चंपारण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज का दिन बहुत शुभ है। भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे हो गए हैं... आपने बिहार में जंगलराज देखा होगा। जिन लोगों ने 2005 से पहले बिहार में जंगलराज, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और अराजकता देखी है, मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अपनी वर्तमान पीढ़ी को इसके बारे में बताएं। यह लालटेन का समय नहीं है। नीतीश कुमार के नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी के विजन के तहत, बिहार एलईडी लाइटिंग के माध्यम से सुशासन की एक मजबूत नींव रखने की दिशा में आगे बढ़ा है।"

https://twitter.com/i/status/1986736935642312926

14:43 (IST) 7 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: पीएम मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कल हमने जंगलराज और सुशासन के बीच का अंतर देखा। कल बिहार के दलित, महादलित, पिछड़े और अति पिछड़े सभी ने बिना किसी रोक-टोक के वोट डाला

14:43 (IST) 7 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: पीएम मोदी की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "...जंगलराज वाले पहले से ही बच्चों को रंगदार बनाने की बात कर रहे हैं, वो खुलेआम ऐसा कर रहे हैं। ये लोग खुलेआम ऐलान कर रहे हैं कि 'अगर भैया की सरकार आई तो कट्टा, दुनाली, फिरौती, रंगदारी, यही सब चलेगा।

13:59 (IST) 7 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: चिराग जीत के प्रति आश्वस्त

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "जो लोग बदलाव का दावा कर रहे हैं, उन्हें मैं याद दिलाना चाहूंगा कि 2005 में NDA की सरकार बनने के बाद 2010 में भी इसी तरह वोटिंग हुई थी और हमारी सीटें बढ़ी थीं।

13:58 (IST) 7 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: मुकेश सहनी ने ली चुटकी

VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा, "NDA एक-दो दिन खुश रहना चाहता है तो रहे... वोटिंग प्रतिशत नहीं बढ़ा है, पुराने पैटर्न पर ही है... फिलहाल, अगर वे (NDA) खुश रहना चाहते हैं तो रहे, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

13:58 (IST) 7 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: कांग्रेस बोली- जन क्रांति हुई है

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "भाजपा वाले हमेशा कहते रहे हैं कि जब ज्यादा पोलिंग हो वो एंटी इनकंबेंसी का वोट होता है। आज पलट क्यों रहे हैं? ये सच्चाई है कि बिहार में NDA सरकार के खिलाफ एक जन क्रांति हुई है।

13:57 (IST) 7 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का बड़ा दावा

JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान पर कहा, "...लोग बहुत उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं, अब तक का सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया है। वे वर्तमान सरकार को जारी रखना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने पिछली सरकारों का पिछला रिकॉर्ड देखा है

13:56 (IST) 7 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: बिहार में सीएम योगी की रैली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं युवाओं से कहूंगा कि किसी के बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है। ये नौकरी क्या देंगे जो आपकी जमीन हड़प लिए।

13:56 (IST) 7 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: पहले चरण की वोटिंग पर बोले प्रधान

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा, "NDA को बहुत बड़ा जनादेश मिलने वाला है। पहले चरण के वोटिंग ने इसे प्रमाणित किया है। ये नई आकांक्षाओं की पूर्ति करने का मतदान दर है

13:55 (IST) 7 Nov 2025

Bihar Election 2025 LIVE: अमित शाह का वादा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "पिछले 10 सालों में, प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में सड़कों, पुलों, इथेनॉल कारखानों और चीनी मिलों का एक बुनियादी ढांचा तैयार किया है। अगले पांच साल बिहार को पूरी तरह से विकसित बनाने पर केंद्रित होंगे