बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। साल 2020 के चुनाव में बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 7 सीटों पर बहुत ही करीबी मुकाबला देखने को मिला था। इन विधानसभा सीटों पर हार और जीत का अंतर 12 वोटों से लेकर 484 वोट तक रहा था, इसी वजह से यहां आखिरी राउंड में जाकर विजेता का पता चल पाया था। इस बार दोनों गठबंधनों इन सीटों पर खास फोकस कर रहे हैं।
आइए जानते हैं बिहार की इन सीट 7 के बारे में
हिलसा विधानसभा परिणाम 2020 – बिहार की हिलसा विधानसभा सीट पर हार और जीत का अंतर सिर्फ 12 वोटों का था। यहां जदयू के कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को 61,848 वोट मिले और उनके सामने राजद के अत्री मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव ने 61,836 वोट हासिल किए। माना जाता है कि चिराग पासवान की पार्टी ने इस सीट पर जदयू का बड़ा नुकसान हुआ। इस सीट पर एलजेपी के उम्मीदवार कुमार सुमन सिंह उर्फ रणजीत सिंह को 17,471 वोट मिले।
बरबीघा विधानसभा परिणाम 2020 – बिहार की इस सीट पर जदयू के सुदर्शन कुमार ने 113 वोटों से जीत हासिल की थी। सुदर्शन कुमार को 39,878 वोट हासिल हुए थे जबकि उनके सामने लड़े कांंग्रेस के गजानंद शाही को 39,765 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर एलजेपी प्रत्याशी मुधकर कुमार को 18,930 वोट मिले थे।
यह भी पढ़ें: इन तीन जिलों में कटे 10.63 लाख वोटर्स के नाम, पिछली बार बीजेपी गठबंधन ने जीती थीं 36 में से 22 सीटें
रामगढ़ विधानसभा परिणाम 2020 – रामगढ़ विधानसभा सीट पर राजद ने 189 वोटों से जीत दर्ज की थी। यहां राजद के सुधाकर सिंह को 58,083 मिले। इस सीट पर बीजेपी के अशोक कुमार सिंह को तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 56,084 वोट हासिल हुए जबकि दूसरे नंबर पर बसपा के अंबिका सिंह रहे। उन्हें 57,894 वोट मिले।
मटिहानी विधानसभा परिणाम 2020 – मटिहानी विधानसभा सीट पर साल 2020 में एलजेपी, जदयू और सीपीआईएम के बीच करीबी मुकाबला हुआ। इस सीट पर एलजेपी के राज कुमार सिंह ने जीत हासिल की। उन्हें 61,364 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे जदयू के नरेंद्र कुमार सिंह को 61,031 और तीसरे स्थान पर रहे सीपीआईएम के राजेंद्र प्रसाद को 60,599 वोट मिले। मटिहानी में हार और जीत का अंतर 333 वोट रहा। मटिहानी विधानसभा के 6733 मतदाताओं ने नोटा चुना, जो हार और जीत के अंतर से काफी ज्यादा है।
भोरे विधानसभा परिणाम 2020 – इस सीट पर जदयू के सुनील कुमार ने 74,067 वोट हासिल कर 462 वोटों से जीत हासिल की। यहां दूसरे नंबर पर सीपीआई(एमएल)(एल) के जितेंद्र पासवान रहे, उन्हें 73,605 वोट मिले। इस सीट पर 8,010 मतदाताओं ने नोटा को चुना जबकि एलजेपी की पुष्पा देवी को 4,520 वोट मिले। यह हार और जीत के अंतर से काफी ज्यादा है।
डेहरी विधानसभा परिणाम 2020– देहरी विधानसभा सीट पर हार और जीत का अंतर 464 वोट रहा था। यहांं राजद के फते बहादुर सिंह ने 64,567 वोट हासिल कर विजयी हुए। इस सीट पर दूसरे नंंबर पर बीजेपी के सत्यनारायण सिंह (64,103 वोट) और तीसरे स्थान पर राष्ट्र सेवा दल के प्रदीप कुमार जोशी (9,070 वोट) रहे। बीएसपी की सोना देवी यहां 6,027 वोट हासिल करने में कामयाब रहीं।
बछवाड़ा विधानसभा परिणाम 2020– बछवाड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी के सुरेंद्र मेहता ने 54,738 वोट हासिल कर सीपीआई के अबधेश कुमार राय को 484 वोटों से हराया था। सीपीआई प्रत्याशी को यहां 54,254 वोट मिले जबकि तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रकाश गरीब दास को 39,878 वोट मिले। यह हार और जीत के अंतर से बहुत ज्यादा है।
पढ़ें: बिहार वोटर लिस्ट में मिले दो पाकिस्तानी महिलाओं के नाम, जांच शुरू