Bhabua Assembly Election Result 2025: बिहार के भभुआ विधानसभा में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। यहां बीजेपी के भारत बिंद ने राजद के बीरेंद्र सिंह कुशवाहा को 24,415 वोटों से मात दी है। जबकि तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के विकास सिंह रहे। विकास को 39,711 वोट प्राप्त हुए। जबकि जन सुराज के जैनेंद्र आर्य को 6,775 वोट मिले हैं। यहां पर मतदान दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को हुए थे।
Bihar Chunav Parinaam LIVE: तेजस्वी या नीतीश किसकी बनेगी सरकार? आज होगा आर-पार
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| बीजेपी | भारत बिंद | 80,039 (जीत) |
| राजद | बीरेंद्र सिंह कुशवाहा | 55,624 |
| जन सुराज | जैनेंद्र आर्य | 6,775 |
भभुआ विधानसभा के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो यहां से कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 7 बार जीत दर्ज की है। वहीं राजद ने तीन बार, बीजेपी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दो-दो बार जीत दर्ज की है। वहीं भारतीय जनसंघ, जनता पार्टी, एलजेपी और बहुजन समाज पार्टी ने एक-एक बार जीत दर्ज की है। कांग्रेस के श्याम नारायण पांडे ने 4 बार व्यक्तिगत रूप में सबसे ज्यादा जीत दर्ज की थी।
साल 2020 भभुआ विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2020 में हुए भभुआ विधानसभा चुनाव की बात करें तो राजद के भारत बिंद ने जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में भारत को 57,561 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी की रिंकी रानी पांडे को 47,516 वोट मिले। वहीं आरएलएसपी के बीरेंद्र सिंह कुशवाहा को 37,014 वोट मिले थे। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डॉ प्रमोद सिंह को 20,639 वोट मिले।
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज
| दल | उम्मीदवार | मत |
| राजद | भारत बिंद | 57,561 |
| बीजेपी | रिंकी रानी पांडे | 47,516 |
| आरएलएसपी | बीरेंद्र सिंह कुशवाहा | 37,014 |
साल 2015 भभुआ विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2015 के भभुआ विधानसभा चुनाव में बीजेपी के आनंद भूषण पांडे को जीत मिली थी। इस चुनाव में जेडीयू राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही थी। जिस वजह से बीजेपी और जेडीयू दोनों आमने सामने थे। ऐसे में बीजेपी के आनंद को 50,768 वोट मिले, जबकि जेडीयू के प्रमोद सिंह को 43,024 वोट मिले। वहीं बसपा के भारत बिंद को 29,983 वोट मिले। हालांकि साल 2017 में आनंद भूषण का निधन हो गया। जिसके बाद 2018 में हुए उपचुनाव में बीजेपी की रिंकी रानी पांडे ने जीत दर्ज की।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| बीजेपी | आनंद भूषण पांडे | 50,768 |
| जेडीयू | प्रमोद सिंह | 43,024 |
| बसपा | भारत बिंद | 29,983 |
