Bettiah Assembly Election Result 2025: बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक बेतिया विधानसभा सीट है। बेतिया सीट से इस बार रेणु देवी को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं महागठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से वासी अहमद को टिकट दिया है। इस सीट पर काफी रोचक मुकाबला देखने को मिला है।

पार्टीउम्मीदवारविजेता
बीजेपीरेणु देवी
कांग्रेसवासी अहमद

2020 के विधानसभा चुनाव में बेतिया सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रेणु देवी को 84496 वोट मिले थे। रेणु देवी ने कांग्रेस उम्मीदवार मदन मोहन तिवारी को हरा कर जीत का परचम लहराया था। तिवारी को 66417 वोट मिले थे। वहीं नोटा को भी 2017 वोट मिले।

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामप्राप्त वोटअंतर (विजेता से)
रेणु देवीभारतीय जनता पार्टी (BJP)84,496
मदन मोहन तिवारीकांग्रेस (INC)66,41718,079
NOTA (नोटा)2,017

एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

2015 के विधानसभा चुनाव में बेतिया सीट पर कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी को जीत मिली थी। तिवारी ने रेणु देवी को 2220 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। मदन मोहन तिवारी को कुल 66786 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहीं रेणु देवी को कुल 64466 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी समीर हसन को महज 2851 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामप्राप्त वोटअंतर (विजेता से)
मदन मोहन तिवारीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)66,786
रेणु देवीभारतीय जनता पार्टी (BJP)64,4662,320
समीर हसननिर्दलीय उम्मीदवार (Independent)2,851

2010 में बेतिया विधानसभा चुनाव परिणाम

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रेणु देवी ने निर्दलीय अनिल कुमार झा को 28789 वोटों से करारी मात दी थी। रेणु देवी को कुल 42010 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे अनिल कुमार झा को कुल 13221 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी को कुल 12499 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामप्राप्त वोटअंतर (विजेता से)
रेणु देवीभारतीय जनता पार्टी (BJP)42,010
अनिल कुमार झानिर्दलीय उम्मीदवार (Independent)13,22128,789
मदन मोहन तिवारीकांग्रेस (INC)12,499