सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रैफिक रूल्स के उल्लंघन के मामले सामने आते हैं। ट्रैफिक पुलिस उनके चालान करके अन्य जरूरी एक्शन भी लेती है। इसके बावजूद कई ऐसे सिरफिरे लोग दिखते है, जो कि नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। बेंगुलरु में में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां एक शख्स बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहा था लेकिन जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की तो शख्स ने उसे काटने तक की कोशिश की।

दरअसल, बेगलुरु से आई जानकारी के मुताबिक यह 28 वर्षीय़ सख्स पुलिस के साथ अमर्यादित व्यव्हार कर रहा था, जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस शख्स का नाम सैय्यद शफी बताया जा रहा है जो कि बीटीएम बेंगलुरु का रहने वाला है। पुलिस ने जानकारी दी है कि सुबह 11:30 बजे के करीब आरोपी स्कूटर पर बिना हेलमेट के जा रहा था। हेड कॉन्सटेबल सिद्धारामेश्वर कौजलगी ने उस पर केस दर्ज करने के लिए अपने फोन से तस्वीर खींची। इस पर वह शख्स काफी भड़क गया।

आरोपी कथित तौर पर पहले तो पुलिसकर्मी का फोन छीने लगा। उसने पूछा कि आखिर तस्वीर क्यों ली जा रही है। इसके बाद उसने भागने की कोशिश की थी, जिस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने विल्सन गार्डन पर अधिकारी के बाएं हाथ को पकड़ा और काट लिया। ऐसे में पुलिसकर्मी के हाथ में काफी चोट लग गई है।

पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विल्सन गार्डन पुलिस स्टेशन में आईपीसी की 392, 341, 332, 506 और 504 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उस पर लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने से लेकर शांति भंग करने के आरोप लगे हैं, साथ ही आपराधिक धमकी के लिए भी मामला दर्ज किया गया है।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है, जिस पर तरह तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। लोगों के रिएक्श में शख्स की तीखी आलोचना की जा रही है।