Barachatti Assembly Election Result 2025: बिहार की बाराचट्टी विधानसभा सीट पर एक राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ज्योति देवी को 4764 वोट मिले हैं। वहीं आरजेडी की तनुश्री कुमारी 3364 वोट पाकर कुल 1400 वोटों से पीछे हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी के जीएस रामचंद्र दास तीसरे नंबर पर हैं और उन्हें कुल 196 वोट मिले हैं।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | ज्योति देवी | HAMS | |
| 2 | तनुश्री कुमारी | राजद | |
| 3 | हेमंत कुमार | जन सुराज |
बाराचट्टी विधानसभा चुनाव परिणाम 2020
बाराचट्टी विधानसभा सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में (HAMS) की ज्योति देवी ने राजद की समता देवी को हराया था। इस चुनाव में ज्योति देवी को 72,491 वोट मिले जबकि राजद की समता देवी को 66,173 वोटों से संतोष करना पड़ा। यहां तीसरे नंंबर पर लोजपा की रेणुका देवी रहीं, उन्हें 11,244 मत प्राप्त हुए।
Bihar Election Results Live | Bihar All Seats Election Results Live
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | ज्योति देवी | HAMS | 72,491 |
| 2 | समता देवी | राजद | 66,173 |
| 3 | रेणुका | लोजपा | 11,244 |
बाराचट्टी विधानसभा चुनाव परिणाम 2015
साल 2015 में बाराचट्टी विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में राजद की समता देवी ने 70,909 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। बाराचट्टी विधानसभा चुनाव 2015 में समता देवी ने लोजपा की सुधा देवी (51,783 वोट) को चुनाव हराया। इस चुनाव में जदयू महागठबंधन में शामिल थी। इस चुनाव में बीएसपी प्रत्याशी हरेंद्र प्रसाद (7,999 वोट) तीसरे नंबर पर रहे।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | समता देवी | राजद | 70,909 |
| 2 | सुधा देवी | लोजपा | 51,783 |
| 3 | हरेंद्र प्रसाद | बीएसपी | 7,999 |
बाराचट्टी विधानसभा चुनाव परिणाम 2010
बाराचट्टी में साल 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में ज्योति देवी जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उन्होंने इस चुनाव में राजद की समता देवी को बड़े अंतर से हराया। ज्योति देवी को इस चुनाव में 57,550 वोट और समता देवी को 33,804 वोट मिले थे।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | ज्योति देवी | जदयू | 57,550 |
| 2 | समता देवी | राजद | 33,804 |
