Bahraich Ram Gopal Mishra Wife: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की पत्नी ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। रामगोपाल की पत्नी रोली मिश्रा ने वीडियो जारी कर कहा कि हम न्याय की मांग कर रहे हैं और हमें न्याय नहीं मिल रहा है। पुलिस और प्रशासन हमें न्याय नहीं दिलवा रहा है।
रामगोपाल की पत्नी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस प्रशासन ने रिश्वत ले ली है और उन्होंने आरोपियों को पकड़ तो लिया है लेकिन वह लोग मारे नहीं गए हैं। हम लोगों को यह दिखा दिया गया है कि पैर पर गोली मारी गई है, लेकिन हमारे साथ में इंसाफ नहीं हो रहा है। पुलिस-प्रशासन हमारे साथ में बहुत अन्याय कर रही है। हमें इंसाफ नहीं दिला रही है। पुलिस-प्रशासन हमारा साथ नहीं दे रही है। जो हमको चाहिए वह हमें नहीं मिल रहा है।
पुलिस ने पांच आरोपियों को अरेस्ट किया
बता दें कि बहराइच हिंसा मामले में पुलिस ने अब्दुल हमीद, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू, मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद अफजाल पांच आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। आरोपियों का नेपाल भागने का प्लान था। पुलिस आरोपियों की तलाश में गई हुई थी। वहां पर एक डबल बैरक बंदूक मिली। इसी बंदूक से आरोपियों ने फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा के तौर पर जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में तालीम और सरफराज को गोली लगी थी। उन्हें बाद में अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।
बाहरी लोगों की एंट्री पर बैन, लखनऊ से रखी जा रही नजर, बहराइच में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट
क्या था पूरा मामला
गौरतलब है कि रविवार की शाम को रामगोपाल मिश्रा दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस में आगे-आगे चल रहा था। यह जुलूस जब महाराजगंज बाजार में समुदाय विशेष के मोहल्ले से गुजर रहा था तो नारेबाजी और डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों बहस हो गई। बहस देखते ही देखते बवाल में तब्दील हो गई। ऐसे आरोप हैं कि इस दौरान छतों से पत्थर भी फेंके गए। इसके बाद विसर्जन में भगदड़ मच गई। इस बीच गोलीबारी में रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे बहराइच के मेडिकल कॉलेज लेकर जाया गया। यहां पर उसकी मौत हो गई। जब रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई तो इलाके में भारी बवाल हो गया।
