अयोध्या (Ayodhya) में एक शादी लोगों के बीच चर्चा की विषय बनी हुई है। 65 साल की उम्र में एक बुजुर्ग नकछेज यादव ने 42 साल छोटी लड़की से शादी की है। दोनों ने हिंदू रीति विवाज से कामाख्या देवी मंदिर में विवाह की रस्में अदा की। इस शादी में 50 से अधिक लोग शामिल हुए। सोशल मीडिया पर इस शादी का खूब चर्चा हो रही है। नकछेद यादव की पत्नी की मौत हो गई थी। उनकी यह दूसरी शादी है।
6 बेटियों की शादी के बाद हो गए थे अकेले
बुजुर्ग ने नकछेद यादव बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के जमीन हुसैनाबाद के निवासी हैं। उनकी 6 बेटियां हैं। नकछेद ने सभी की एक-एक कर शादी कर दी। सबसे छोटी बेटी की शादी के बाद वह अकेले हो गए थे। घर में कोई खाना बनाने वाला भी नहीं था। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। परिवार वालों के काफी मनाने के बाद वह दूसरी शादी के लिए राजी हो गए।
23 साल की लड़की से की शादी
बुजुर्ग ने 23 साल की नंदिनी यादव से विवाद किया था। दूसरी शादी पर नकछेद यादव का कहना है कि वह शादी के लिए राजी नहीं थे लेकिन परिवार के मनाने के बाद वह शादी के लिए राजी हो गए। उन्होंने कहा कि लड़की के परिवार वाले भी इस शादी के लिए राजी थे।
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
इस शादी की काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग फोटो शेयर कर खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि बेटियों की शादी की उम्र में शादी करना ठीक नहीं है।