Assam Election Results 2021 Constituency-wise: असम में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए। रविवार को जारी किए गए नतीजों में भाजपा ने 30 सीटें जीतते हुए दोबारा से राज्य की सत्ता पर कब्ज़ा जमा लिया है। वहीं विपक्षी कांग्रेस को सिर्फ 29 सीटों से संतोष करना पड़ा है। मतगणना के लिए असम में 331 केंद्र बनाए गए थे और सभी केंद्रों पर सुरक्षा के त्रिस्तरीय इतंजाम किए गए थे। राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को तीन चरणों में मतदान हुआ था। असम में 126 सीटों पर मतदान हुआ। इस बार असम में भाजपा का मुकाबला 8 पार्टियों के बड़े गठबंधन से था। इसमें कांग्रेस और बदरुद्दीन अजमल की पार्टी AIUDF शामिल थी। चुनाव से पहले बदरुद्दीन अजमल को भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बताया जा रहा था।

क्या कहता है एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल ने असम में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का इशारा किया था। अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत दिया गया था। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बताया गया था कि राज्य में भाजपा गठबंधन को 75 से 80 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 40 से 45 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि एबीपी सीवोटर के सर्वे में मुकाबला टक्कर का बताया गया था। इसमें भाजपा को 59 से 69 और कांग्रेस को 55 से 65 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि नतीजे आने के बाद अधिकांश एग्जिट पोल सही साबित हुए और भाजपा को दोबारा से बहुमत मिला।

पिछले चुनाव में क्या थी स्थिति?
साल 2016 के चुनाव में भाजपा ने 126 में से 86 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा एआईयूडीएफ को 13, एजीपी को 14 बीपीएफ को 12 और अन्य को एक सीट मिली थी। 15 साल के कांग्रेस के शासन के बाद भाजपा ने असम की सत्ता पर कब्जा कर इतिहास रच दिया था।

मतगणना के दौरान चुनाव आयोग ने कोरोना को लेकर काफी एहतियात बरता। असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुताबिक, मतगणना प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले करीब 35,000 मतगणना अधिकारी तथा उम्मीदवार के प्रतिनिधियों की कोविड जांच 30 अप्रैल को कराई गई थी।

कौन जीता, कौन हारा, यहां देखें पूरी लिस्ट:

 विधानसभा सीट  विजेता पार्टी 
गोलाघाटअजंता नियोगभाजपा
सूतियापद्मा हजारिकाभाजपा
खुम्ताईमृणाल सैकियाभाजपा
बेहालीरंजीत दत्ताभाजपा
ढेकियाजुलीअशोक सिंघलभाजपा
मरियानीरूपज्योति कुर्मीकांग्रेस
टीटाबरभास्कर ज्योति बरुआकांग्रेस
टेओकरेणुपमा राजखोवाअसम गण परिषद
कालीबोरकेशब महंताअसम गण परिषद
बोकाखाटअतुल बोराअसम गण परिषद
नहरकटियातरंगा गोगोईभाजपा
लखीमपुरमानब डेकाभाजपा
जोरहाटहितेंद्र नाथ गोस्वामीभाजपा
दुलियाजानतेराश ग्वालाभाजपा
दूमदूमारुपेश ग्वालाभाजपा
बिस्वनाथप्रमोद बोरठाकुरभाजपा
ढाकूखानानबा कुमार डॉलीभाजपा
बिहुपुरियाडॉ अमिय कुमार भुयानभाजपा
महामाराजोगेन मोहनभाजपा
सोनारीधर्मेश्वर कुंवरभाजपा
लाहोवलबिनोद हजारिकाभाजपा
बरचालागणेश कुमार लिम्बूभाजपा
सादियाबोलिन चेतियाभाजपा
मोरनचक्रधर गोगोईभाजपा
रंगापाराकृष्णा कुमार तांतीभाजपा
डिगबोईसुरेन फुकनभाजपा
तिंगखोंगबिमल बोराभाजपा
गोहपुरउत्पल बोराभाजपा
धेमाजीरानोज पेगूभाजपा
डिब्रूगढ़प्रशांता फुकनभाजपा
सरुपत्थरबिस्वजीत फुकनभाजपा
माजुलीसर्वानंद सोनोवालभाजपा
मर्गाहेरिताभास्कर शर्माभाजपा
तिनसुकियासंजय किशनभाजपा
जोनाईभुबन पेगूभाजपा
बरहमपुरजीतू गोस्वामीभाजपा
बिजनीअजोय कुमार रॉयभाजपा
उधरबंदमिहिर कांति सोमभाजपा
पत्थरकांडीकृष्णेंदु पॉलभाजपा
सिपजहारपरमानंद राजवंशीभाजपा
नाउगोंगरूपक सरमाभाजपा
लामडिंगसिबू मिश्राभाजपा
हाजोसुमन हरीप्रियभाजपा
बोकजाननुमाल मोमिनभाजपा
कमलपुरदिगंता कालिताभाजपा
हाफलोंगनंदिता गोरलोसाभाजपा
रंगियाभाबेश कालिताभाजपा
धोलाईपरिमल शुक्लाभाजपा
धरमपुरचंद्र मोहन पटवारीभाजपा
जागीरोडपिजुष हजारिकाभाजपा
हावड़ाघाटदरसिंग रोंगहांगभाजपा
होजलरामकृष्ण घोषभाजपा
पानेरीबिस्वजीत दाईमरीभाजपा
राताबाड़ीबिजॉय मालाकारभाजपा
मारीगांवरामा कांता देवारीभाजपा
सिलचरदीपायन चक्रवर्तीभाजपा
पलासबाड़ीहेमंगा ठाकुरियाभाजपा
दिफूबिद्या सिंग एंग्लेंगभाजपा
नालबाड़ीजयंता मल्ला बरुआभाजपा
बैठालंगसोरूपसिंग तेरोंभाजपा
पताचारकुचीरंजीत कुमार दासभाजपा
गौहाटी पूर्वसिद्धार्थ भट्टाचार्यभाजपा
जालूकबाड़ीहिमंत बिस्वा शर्माभाजपा
दिसपुरअतुल बोराभाजपा
नाजिरादेबब्रत सैकियाकांग्रेस
दूधनाईजादाब स्वर्गियारीकांग्रेस
थोवरासुशांता बोरगोहेनकांग्रेस
लहरीघाटडॉ आसिफ मोहम्मद नजीरकांग्रेस
नाओबोइछाभरत चंद्र नाराकांग्रेस
बारखेतारीदिगांता बर्मनकांग्रेस
कातीगोराखलील उद्दीन मजूमदारकांग्रेस
बारखोलामिस्बाहुल इस्लाम लस्करकांग्रेस
करीमगंज नार्थकमालाख्या दे पुरकायस्थकांग्रेस
गोलकगंजअब्दुस सोबहन अलीसरकारकांग्रेस
राहाशशि कांता दासकांग्रेस
बाघबारशेरमान अली अहमदकांग्रेस
जालेश्वरआफताब उद्दीन मोल्लाहकांग्रेस
मंगलदोईबासंता दासकांग्रेस
समागुड़ीरकीबुल हुसैनकांग्रेस
चयगांवरकीबुद्दीन अहमदकांग्रेस
सारुखेत्रीजाकिर हुसैन सिकदरकांग्रेस
करीमगंज दक्षिणसिद्दीकी अहमदकांग्रेस
अभयपुरी नार्थअब्दुल बतीन खंडाकारकांग्रेस
बतादरोबासिबामोनी बोराकांग्रेस
बारपेटाअब्दुर रहमान अहमदकांग्रेस
ग्वालपाड़ा पूर्वअब्दुल कलीम राशिद आलमकांग्रेस
ग्वालपाड़ा पश्चिमअब्दुर राशिद मंडलकांग्रेस
अभयपुरी दक्षिणप्रदीप सरकारकांग्रेस
बोकोनंदिता दासकांग्रेस
रूपोहीहाटनुरुल दत्ताकांग्रेस
सल्मारा दक्षिणवाजिद अली चौधरीकांग्रेस
आमगुड़ीप्रदीप हजारिकाअसम गण परिषद
तेजपुरपृथीराज रावाअसम गण परिषद
डेरगांवभाबेन्द्र नाथ भरलीअसम गण परिषद
चाबुआपोंकन बरुआअसम गण परिषद
बोंगाईगांवफनी भूषण चौधरीअसम गण परिषद
गौहाटी पश्चिमरमेंद्र नारायण कालिताअसम गण परिषद
भवानीपुरफनीधर तालुकदारएआईयूडीएफ
कतलीछेरासुज़म उद्दीन लस्करएआईयूडीएफ
अलगापुरनिजाम उद्दीन चौधरीएआईयूडीएफ
सोनईकरीम उद्दीन बरभुइयाएआईयूडीएफ
हीलाकांडीजाकिर हुसैन लस्करएआईयूडीएफ
बदरपुरअब्दुल अज़ीज़एआईयूडीएफ
गौरीपुरनिज़ानुर रहमानएआईयूडीएफ
बिलासीपाड़ा पूर्वसमसुल हौदाएआईयूडीएफ
चेंगाअशरफुल हुसैनएआईयूडीएफ
दलगांवमज़ीबुर रहमानएआईयूडीएफ
मंकाचारमो अमिनुल इस्लामएआईयूडीएफ
बिलासीपाड़ाहफीज बशीर अहमदएआईयूडीएफ
धुबरीनजरुल हक़एआईयूडीएफ
धींगअमिनुल इस्लामएआईयूडीएफ
जमुनामुखसिराज उद्दीन अजमलएआईयूडीएफ
जानियारफीकुल इस्लामएआईयूडीएफ
उदालगुड़ीगोबिंद चन्द्र बासुमातारीयूनाइटेड पीपल्स पार्टी (लिबरल)
कोकारझार पूर्वलॉरेंस इस्लारीयूनाइटेड पीपल्स पार्टी (लिबरल)
बरमाभूपेन बारोयूनाइटेड पीपल्स पार्टी (लिबरल)
चापागुड़ीउरखाओ ग्वरा ब्रह्मायूनाइटेड पीपल्स पार्टी (लिबरल)
सिदलीजोयंता बासुमातारीयूनाइटेड पीपल्स पार्टी (लिबरल)
तामुलपुरलेहो राम बोरोयूनाइटेड पीपल्स पार्टी (लिबरल)
कालियागांवदुर्गा दास बोरोबोडोलैंड पीपल्स फ्रंट
गोसाईगांवमजेंद्र नार्जारीबोडोलैंड पीपल्स फ्रंट
कोकराझाड़ पश्चिमरबीराम नार्जारीबोडोलैंड पीपल्स फ्रंट
मजबातचरण बोरोबोडोलैंड पीपल्स फ्रंट
सोरभोगमनोरंजन तालुकदारमार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम)
सिबसागरअखिल गोगोईनिर्दलीय