Jokihat Assembly Election Result 2025: अररिया जिले की 6 विधानसभा क्षेत्र में जोकीहाट विधानसभा सीट पर बिहार सरकार तीन पूर्व मंत्री एक दूसरे के खिलाफ चुनावी अखाड़े में है। इस बार जोकीहाट सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. तस्लीमुद्दीन के दो बेटों के बीच टक्कर है। जोकीहाट सीट एक सामान्य श्रेणी की सीट है। आरजेडी ने तस्लीमुद्दीन के छोटे पुत्र सिटिंग विधायक और पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम को उम्मीदवार बनाया है। जन सुराज से उनके बड़े बेटे पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री सरफराज आलम मैदान में हैं। एआईएमआईएम से मुर्शीद आलम और जेडीयू से पूर्व मंत्री मंजर आलम चुनाव मैदान में हैं। सुबह 9:50 तक जेडीयू के मंजर आलम को 4594 वोट मिले थे। वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मोहम्मद मुर्शिद आलम को 2374 अपने नाम दर्ज किए।

पार्टी कैंडीडेट वोट
जेडीयूमंजर आलम4594
एआईएमआईएममोहम्मद मुर्शिद आलम2374
आरजेडीशाहनवाज आलम818

जोकीहाट विधानसभा चुनाव 2020 का परिणाम

2020 के विधानसभा चुनाव में AIMIM के शाहनवाज आलम ने 7,383 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 34.22 % वोट शेयर के साथ 59,596 वोट मिले थे। उन्होंने RJD के सरफराज आलम को हराया था जिन्हें 52,213 वोट (29.98 %) मिले थे। तीसरे स्थानपर रहे बीजेपी कैंडीडेट रंजीत यादव को 48,933 वोट मिले थे।

जोकीहाट विधानसभा चुनाव 2015 का परिणाम

2015 के विधानसभा चुनाव में सरफराज आलम ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में सरफराज आलम को 58.60 % वोट शेयर के साथ 92,890 वोट मिले थे। IND उम्मीदवार रंजीत यादव को 38,910 वोट (24.55 %) मिले। सरफराज आलम ने रंजीत यादव को 53,980 वोटों के अंतर से हराया था।

जोकीहाट का राजनीतिक समीकरण

इस सीट पर अब तक 16 बार चुनाव हो चुका हैं जिनमें उपचुनाव भी शामिल हैं। पूर्व मंत्री स्वर्गीय तस्लीमुद्दीन और उनके बेटों ने 11 बार इस सीट पर कब्जा जमाया है। स्व. तस्लीमुद्दीन ने कांग्रेस (1969), निर्दलीय (1972), जनता पार्टी (1977, 1985) और समाजवादी पार्टी (1995) से जीत हासिल की।