Araria Assembly Election Result 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक अररिया एक सामान्य वर्ग की विधानसभा सीट है। इस बार अररिया सीट पर कांग्रेस के मौजूदा विधायक अबिदुर रहमान और जेडीयू की शगुफ्ता अजीम के बीच टक्कर है। अररिया सीट पर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बिहार पुलिस के पूर्व IG शिवदीप वामनराव लांडे अररिया से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी ने फरहत आरा बेगम को मैदान में उतारा है। सुबह 10 बजे तक जेडीयू की शगुफ्ता अजीम को 4612 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के अबिदुर रहमान को 2028 वोट मिले। शगुफ्ता पहले राउंड की गिनती में अबिदुर रहमान से 2584 वोटों से आगे चल रही हैं।

अररिया बिहार चुनाव परिणाम 2025 | Araria Assembly Election Result 2025

पार्टी कैंडीडेट वोट
जेडीयू शगुफ्ता अजीम4612
कांग्रेसअबिदुर रहमान 2028
जनसुराजफरहत आरा बेगम96

अररिया विधानसभा चुनाव 2020 का परिणाम

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में अररिया सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत मिली थी। कांग्रेस के अबिदुर रहमान को 2020 में इस सीट पर 103,054 वोट मिले थे, जो 54.84 प्रतिशत था। उन्होंने जदयू की उम्मीदवार शगुफ्ता अजीम को 47,936 वोटों के अंतर से मात दी थी। शगुफ्ता को 55,118 (29.33%) वोटों से संतोष करना पड़ा था। तीसरे स्थान पर रहे एआईएमआईएम उम्मीदवार मोहम्मद राशिद अनवर को महज 8924 वोट से संतोष करना पड़ा था।

पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट: लालू प्रसाद यादव के गांव में कैसा है माहौल?

अररिया विधानसभा चुनाव 2015 का परिणाम

2015 के विधानसभा चुनाव में अररिया सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार अबिदुर रहमान को जीत मिली थी। उन्होंने एलजेपी के अजय कुमार झा को हराया था। अबिदुर रहमान को 92,667 (52.77%) वोट मिले थे जबकि अजय कुमार को 52,623 (29.97%) वोट मिले थे।

अररिया का राजनीतिक समीकरण

इस सीट की खासियत यह है कि यहां से कोई भी पार्टी लगातार दो बार जीतने के बाद तीसरी बार जीत हासिल नहीं कर पाई है। भाजपा ने 2005 में (दोनों चुनाव में जीत), लोजपा ने 2009-2010 में और कांग्रेस ने 2015-2020 में लगातार दो-दो बार जीत हासिल की। इस बार के चुनाव में अररिया से दस कैंडीडेट चुनाव मैदान में हैं जिनमें सात मुस्लिम तो तीन हिंदू प्रत्याशी हैं। कांग्रेस, जदयू, जनसुराज के अलावा आम आदमी पार्टी से चंद्रभूषण, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से मो आसिफ आलम, एआइएमआइएम से मो मंजूर आलम, राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल से मो राशिद अनवर, निर्दलीय गफूर, विशाल कुमार राय और शिवदीप लांडे हैं।

पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha Chunav Parinaam 2025 LIVE