उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हत्या का एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश नाले में फेंक दी। पुलिस के मुताबिक नगर निगम में काम करने वाले दीपू का अफेयर इस महिला के साथ था। दीपू अश्‍लील वीडियो बनाकर अपनी प्रेमिका को ब्‍लैकमेल कर रहा था। इससे आजिज आकर प्रेमिका ने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीसिया पाड़ा निवासी दीपू नगर निगम का कर्मचारी है। गत 2 दिसंबर से वह घर से लापता था। 10 दिसंबर को गांधी पार्क थाना क्षेत्र के कमालपुर स्थित नाले में उसका शव बरामद हुआ। जिसके बाद परिजनों ने सड़क जाम कर इंसाफ की गुहार लगाई थी। दीपू के घरवाले किसी महिला के ऊपर उसकी हत्या कराने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने भी उस दिशा में जांच शुरू की और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों तक पहुंच गई।

सिटी एसपी कुलदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि महिला का पीड़िता के साथ अवैध संबंध था। पिछले कुछ दिनों पहले दीपू ने उसका अश्‍लील वीडियो बना लिया था जिसे दिखाकर उसे ब्‍लैकमेल कर रहा था। दीपू का शव 10 दिसंबर को एक नाले में मिला था। पुलिस ने बतया कि इसके अलावा उसकी दीपू की महिला की बेटी पर भी उसकी गंदी नजर थी। इस बात से परेशान होकर महिला ने अपने भाई राजकुमार के साथ दीपू की हत्‍या कर दी।

सिंह ने बताया कि जब पोस्टमार्टम कराया गया, तो पता चला कि दीपू की हत्या गला काटने और सिर पर वार करने से हुई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान की। इसमें दो लोगों के नाम सामने आए। यशोदा देवी और उसका भाई राजू। पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका ने अपने भाई की मदद से दीपू कांति को बुलाकर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया। मृतक के कई अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध बताए गए हैं। हत्याकांड की मुख्य आरोपी महिला व उसके भाई को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।