Akhilesh Yadav on Agniveer: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार केंद्र सरकार (Central Governemnt) की अग्निवीर योजना (Agniveer) को लेकर हमला बोला है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, ‘जो देश की सेवा करना चाहता है वह कभी भी अग्निवीर नहीं बनना चाहेगा। सरकार कह रही है कि वह इन योजनाओं के माध्यम से बजट बचा रही है, लेकिन जो देश के अस्तित्व के खतरे का जोखिम उठाता हो उसके लिए बजट बचाने का क्या मतलब है।”
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने की Agniveer Scheme की आलोचना
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को सेना में युवाओं की नई भर्ती योजना (New Recruitment in Army) ‘अग्निवीर योजना’ की आलोचना की। अखिलेश यादव ने बुधवार को मैनपुरी (Mainpuri) में पूर्व सैनिकों (Ex Soldiers) को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान के टुकड़े-टुकड़े कर रही है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना (Agniveer Scheme) की आलोचना की हो, इसके पहले भी कई मौकों पर वो सरकार की सेना के लिए चलाई गई इस नई योजना का विरोध कर चुके हैं।
Ex Servicemen Convention में बोले Akhilesh Yadav
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने बुधवार (23 नवंबर) क मैनपुरी के समाजवादी पार्टी कार्यालय (Mainpuri SP Office) में पूर्व सैनिक सम्मेलन (Ex Servicemen Convention) को सम्बोधित किया और मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया था। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद में सेना भर्ती का आयोजन हुआ लेकिन नौकरी किसी को नहीं मिली। सरकार कह रही है कि इन योजनाओं से बजट बचा रही है, लेकिन जब देश ही नहीं बचेगा तो बजट कैसे बचेगा।
पूर्व सैनिकों(Ex Serviceman) की बात पर जनता को भरोसाः Akhilesh Yadav
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने पूर्व सैनिकों (Ex Soldiers) से कहा कि अगर आप लोग अपने बूथ पर मजबूती से डटे रहेंगे तो इस चुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) की सबसे बड़ी जीत होगी। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से अपील की कि वो अपने अपने बूथों पर समाजवादी पार्टी को मजबूती दें। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ऑर्मी मैन देश में हर जगह मौजूद हैं आपकी बात पर जनता भरोसा करती है। मैनपुर, एटा और इटावा में सबसे ज्यादा रिटायर्ड फौजी हैं। बीजेपी इस चुनाव में हमारे साथ साजिश भी कर सकती है लेकिन समाजवादी पार्टी पूरी मेहनत कर रही है अगर ऐसे में हमें पूर्व सैनिकों का भी साथ मिल जाए तो हमारी जीत को कोई रोक नहीं सकता है।