चेन्नई में एक तोता मालिक इतना परेशान हो गया कि कभी पुलिस के पास तो कभी पेट (पालतू) डीलर के पास जा रहा है। यही नहीं तोता मालिक ने तो इसपर ईनाम भी घोषित कर दिया है।

चेन्नई में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रतीप ने एक अफ्रीकी मूल का तोता पाल रखा था। इंजीनियर और उसकी पत्नी उसे बेटे की तरह मानते थे और उसे पिपर बुलाते थे। 2 दिन पहले रात तोता खुद से पिंजरा खोला और उड़ गया। इसके बाद से इंजीनियर और उसका पूरा परिवार परेशान है।

इंजीनियर ने कहा-” तोता खुद पिंजरे को खोलने में कामयाब रहा, अभी वो एक साल का था और अपने नाम पर रिएक्शन देता था। वो तोते को पता लगाने में मदद करने वाले को नगद इनाम देंगे”। पीड़ित परिवार ने तोते की गुमशुदगी की शिकायत भी माम्बलम थाने में दर्ज कराई है।

प्रतीप को ये तोता एक उपहार के रूप में करीब नौ महीने पहले मिला था। प्रतीप और उनकी पत्नी ने पक्षी की बहुत देखभाल की थी। रविवार को जब तोता भागा तो प्रतीप को तुरंत नहीं पता चला। प्रतीप ने कहा- “मेन गेट खुला था, जिसकी वजह से घर से बाहर निकल गया। मुझे लगता है कि या तो वो रास्ता भटक गया है या किसी गलत आदमी के हाथ में पड़ गया है”।

प्रतीप ने तोते की गुमशुदगी की जानकारी सोशल मीडिया पर भी डाल दी है, साथ ही घर से पांच किलोमीटर के दायरे में पोस्टर भी चिपका दिया है। इसके अलावा पालतू पशु बेचने वाले पेट डीलरों को भी अगाह कर दिया है ताकि कोई अगर उसे बेचने आए तो पकड़ा जाए।


अफ्रीकी ग्रे तोता मनुष्य की आवाजों की जल्द नकल करने के लिए जाना जाता है। रिसर्च के अनुसार इस तरह का तोता किसी भी पांच साल के बच्चे के जैसा स्मार्ट होता है। 2018 में प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ द्वारा इस पक्षी को एक लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।