उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में गुरुवार (12 मई) को आव्हान अखाड़े के कुछ पदों के चुनाव के दौरान साधुओं के बीच हुए खूनी संघर्ष में 6 साधु घायल हो गये। पुलिस ने इस मामले में दो साधुओं को गिरफ्तार किया है। कुछ तीर्थयात्रियों के मुताबिक, साधुओं के इस संघर्ष में उन्हें गोलियां चलने की आवाजें भी सुनाई दीं।

Read Also: सिंहस्थ कुंभ में वाल्मीकि संतों के साथ अमित शाह ने किया स्नान

हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की और कहा कि वह इसकी जांच कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि संघर्ष में साधुओं द्वारा तेज धारदार त्रिशूल का भी प्रयोग किया गया। इससे गंभीर रूप से घायल चार साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मामूली तौर पर चोटिल हुए दो साधुओं का अखाड़े में ही प्राथमिक उपचार किया गया।

Read Also: सिंहस्थ कुंभ मेला: आंधी-बारिश की वजह से पंडाल गिरा, सात की मौत, 80 घायल

उन्होंने बताया कि संघर्ष में 6 साधु राहुल पुरी, राजेश पुरी, भोला पुरी, सनातन पुरी, नगेंद्र पुरी और राघव पुरी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।