छत्तीसगढ़ में एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टर इसे भारत में अपने किस्म का पहला मामला मान रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, महिला ने छह महीने की प्रेग्नेंसी में इन बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चियां हैं। इनका जन्म सरगुजा जिले स्थित अंबिकापुर जिला अस्पताल में शनिवार सुबह हुआ। प्रिमैच्योर जन्म होने की वजह से बच्चियों का वजन कम था, इसलिए उन्हें आईसीयू में रखा गया। सभी बच्चियों का वजन 1 से डेढ़ किलो के बीच है। बच्ची को जन्म देने वालीं 25 साल की मनिता कुमारी हैं। उनके पति का नाम महेश है। मनिता को 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों बेहद खुश हैं और अपने बच्चों की कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मनिता 2014 में भी मां बनी थीं, लेकिन जन्म के तीन महीने बाद ही उनके संतान की मौत हो गई थी।
25-year old woman gives birth to 5 baby girls in Chhattisgarh’s Ambikapur. Doctors have put babies under observation pic.twitter.com/FGCNhc6bmK
— ANI (@ANI_news) April 2, 2016