आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां 19 साल के एक लड़के ने माता-पिता से पॉकेट मनी की जिद के चलते जली हुई लकड़ी पर पेट्रोल डाल दिया। जिससे पूरे घर में आग लग गई। इस हादसे में लड़के माता-पिता झुलस गए। उनके शरीर पर जलने के चोट के निशान हैं। यह घटना गुरुवार (16 मई) को प्रकाशम जिले के मरकापुर शहर में एससी/बीसी कॉलोनी में हुई। घायल पिता की पहचान बलैया के रूप में हुई। वह पेशे से दिहाड़ी मजदूर है और उसकी पत्नी की पहचान लक्ष्मी के रुप में हुई है।

जन्मदिन मनाने गए थेः पीड़ित के माता-पिता अपने बेटे प्रसाद का जन्मदिन मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ गुरुवार (17 मई) दोपहर को खाने पर बाहर गए थे। घर लौटने के बाद बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र प्रसाद ने अपने पिता से दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए कुछ पैसे मांगे।

National Hindi News, 17 May 2019 LIVE Updates: दिनभर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पिता ने पैसे देने से किया मनाः पिता द्वारा पैसे देने से मना किए जाने पर दोनों के बीच बहस छिड़ गई। इस दौरान प्रसाद जो पेट्रोल बाइक में डालने के लिए लाया था उसे जलती हुई लकड़ी में डाल दिया। इससे आग भड़क गई और पूरे घर में आग लग गई। इसके चलते उसके माता-पिता आग में झुलस गए।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी जानकारीः घटना की सूचना पीड़ितों के पड़ोसियों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में इलाज के लिए पीड़ितों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 

खतरे से बाहरः डॉक्टरों ने बताया कि माता-पिता दोनों खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनकी चोटें काफी गंभीर हैं इसके चलते उन्हें स्कीन ग्राफटिंग की जरूरत पड़ सकती है। मरकापुर पुलिस थाने में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आगे जांच जारी है।