दुनिया में अजीब खेलों की कोई कमी नहीं है। किसी भी देश में आपको एक ऐसा खेल तो जरूर मिल ही जाएगा जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी! इन खेलों का आयोजन एंटरटेनमेंट के लिए या अमूमन किसी चैरिटी के लिए जाता है। (Source: YouTube) ऐसे ही एक अजीब खेल के बारे में हम आपको बताएंगे। इंग्लैंड में 10वां एनुअल वर्ल्ड ग्रेवी रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ है। (Source: YouTube) यह खेल भी काफी अजीब लेकिन बहुत मजेदार है। इसका आयोजन इंग्लैंड के बेकप शहर में हुआ। चैंपियनशिप का मकसद चैरिटी के लिए पैसा जुटाना था। लगभग 100 खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। (Source: YouTube) अब आपको बताते हैं कि यह खेल आखिर क्या बला है! इसमें भी खिलाड़ियों को रेसलिंग करनी होती है लेकिन अखाड़ा ग्रेवी से भरा होता है। खिलाड़ियों को प्याज, लहसुन, शक्कर, आटे से बनी 1000 लीटर ग्रेवी में कुश्ती लड़नी होती है। इसे लंकाशायर ग्रेवी कहते हैं। (Source: YouTube) खिलाड़ी भी अजीब कॉस्ट्यूम पहनकर हिस्सा लेते हैं। बिलकुल किसी फेंसी ड्रेस कंपटीशन की तरह। (Source: YouTube) इंग्लैंड में यह खेल काफी लोकप्रिय है। सैकड़ों लोग इसे देखने के लिए बड़ी तादद में जमा होते हैं। (Source: YouTube) दुनिया के टॉप-10 सबसे अजीब खेलों में इसे भी शुमार किया जाता है। यह चैंपियनशिप 10 साल पहले शुरू हुई थी। (Source: YouTube) खेल सिर्फ 2 मिनट का होता है। एक मैच सिर्फ 2 मिनट का होता है।(Source: YouTube) जीतने वाले का फैसला उसके कॉस्ट्यूम, रेसलिंग एबिलिटी, मूव्स से होता है। रिंग में एक रेफरी भी मौजूद होता है। (Source: YouTube) वहीं इस कुश्ती की एक मजेदार बात यह भी है कि लड़ने वाले रेफरी को भी पीट देते हैं। कुश्ती सिर्फ मजाक-मस्ती के लिए लड़ी जाती है, जिसमें रेफरी को भी पीट दिया जाता है। (Source: YouTube) कश्ती के लिए तैयार किया गया पूल या रिंग 14×13 फीट का होता है। (Source: YouTube)
